return to news
  1. 40 साल है आपकी उम्र? अभी भी नहीं हुआ है लेट, जानें कैसे रिटायरमेंट के लिए कर सकते हैं पेंशन का जुगाड़?

पर्सनल फाइनेंस

40 साल है आपकी उम्र? अभी भी नहीं हुआ है लेट, जानें कैसे रिटायरमेंट के लिए कर सकते हैं पेंशन का जुगाड़?

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 28, 2026, 14:30 IST

सारांश

अटल पेंशन योजना रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी का सरकारी विकल्प है। इसमें 18 से 40 साल के लोग शामिल होकर 1,000 से 5,000 रुपये तक मासिक पेंशन चुन सकते हैं।

40-monthly-pension-benefits

अटल पेंशन योजना में 40 की उम्र में जुड़कर 60 साल के बाद हर महीने 5000 रुपये तक पेंशन पाई जा सकती है।

रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी और आर्थिक सुरक्षा हर व्यक्ति की बड़ी जरूरत होती है। बुढ़ापे में पैसों की चिंता दूर करने के लिए केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना एक अच्छा विकल्प है। इस सरकारी योजना में 18 से 40 साल तक के लोग शामिल हो सकते हैं। इस योजना का मुख्य फायदा यह है कि 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की तय पेंशन मिलती है। पेंशन की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि आपने शुरुआत में कौन सा पेंशन विकल्प चुना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

40 की उम्र में 5000 पेंशन का पूरा गणित

अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है, तो उसे 60 साल की उम्र तक यानी पूरे 20 साल तक योगदान करना होगा। पीआईबी के अनुसार, 60 की उम्र के बाद हर महीने 5,000 रुपये पेंशन पाने के लिए 40 की उम्र से हर महीने 1,454 रुपये जमा करने होंगे। इस हिसाब से 20 साल में कुल योगदान 3,48,960 रुपये बैठता है। इसके बाद 60 साल पूरे होते ही जीवन भर हर महीने 5,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलने लगेगी।

अलग-अलग पेंशन विकल्पों के लिए मंथली योगदान

40 की उम्र में जुड़ने वाले अपनी जरूरत के हिसाब से पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप हर महीने 1,000 रुपये पेंशन चाहते हैं, तो 291 रुपये महीना जमा करना होगा और नॉमिनी को 1.7 लाख रुपये मिलेंगे। 2,000 रुपये पेंशन के लिए 582 रुपये जमा करने होंगे, जिसमें नॉमिनी को 3.4 लाख रुपये दिए जाएंगे। 3,000 रुपये पेंशन के लिए 873 रुपये का योगदान तय है और नॉमिनी फंड 5.1 लाख रुपये रहेगा। 4,000 रुपये पेंशन के लिए 1,164 रुपये जमा करने पर नॉमिनी को 6.8 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं सबसे बड़े 5,000 रुपये पेंशन विकल्प में 1,454 रुपये जमा करने पर नॉमिनी को 8.5 लाख रुपये मिलते हैं।

खाताधारक की मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सुरक्षा

अटल पेंशन योजना में खाताधारक की मृत्यु होने पर भी पेंशन बंद नहीं होती है। नियमों के तहत खाताधारक के बाद उसके पति या पत्नी को वही मासिक पेंशन मिलती रहती है, जो खाताधारक को मिल रही थी। अगर दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो जमा पेंशन फंड का पूरा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है। 5,000 रुपये पेंशन वाले खाते में नॉमिनी को 8.5 लाख रुपये और 4,000 रुपये पेंशन वाले खाते में 6.8 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदक के पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है। एक व्यक्ति केवल एक ही अटल पेंशन खाता खोल सकता है। आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूरी करने के बाद किस्त आपके सेविंग अकाउंट से ऑटो-डेबिट के जरिए हर महीने कटती रहेगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories