return to news
  1. Income Tax Calendar: दिसंबर में इन तारीखों पर निपटाने होंगे टैक्स से जुड़े जरूरी काम, चेक करं लें डेट्स

पर्सनल फाइनेंस

Income Tax Calendar: दिसंबर में इन तारीखों पर निपटाने होंगे टैक्स से जुड़े जरूरी काम, चेक करं लें डेट्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 27, 2026, 09:21 IST

सारांश

दिसंबर की पहली अहम डेडलाइन 7 तारीख को है। इस दिन तक नवंबर 2026 में काटा गया टीडीएस (TDS) और वसूला गया टीसीएस (TCS) सरकार के खाते में जमा करना होगा। यानी जिन कंपनियों, संस्थाओं या लोगों ने नवंबर में भुगतान के दौरान टैक्स काटा या कलेक्ट किया है, उन्हें तय समय तक इसका भुगतान करना होगा।

Income Tax

31 दिसंबर उन टैक्सपेयर्स के लिए अहम है जो समय पर अपना आईटीआर दाखिल नहीं कर पाए।

साल खत्म होने से पहले दिसंबर में टैक्स से जुड़े कई जरूरी काम पूरे करने होंगे। नौकरीपेशा लोगों से लेकर कारोबारियों और कंपनियों तक, कई लोगों के लिए यह महीना टैक्स कंप्लायंस के लिहाज से अहम रहने वाला है। इस दौरान टीडीएस-टीसीएस जमा करने, एडवांस टैक्स की किस्त भरने और पेंडिंग इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने जैसी डेडलाइन आने वाली हैं। अगर आप इनमें से किसी काम के दायरे में आते हैं, तो तारीख निकलने से पहले जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें। आइए जानते हैं दिसंबर 2026 में कौन-कौन सी टैक्स डेडलाइन पड़ रही हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

7 दिसंबर: नवंबर का TDS-TCS जमा करना होगा

दिसंबर की पहली अहम डेडलाइन 7 तारीख को है। इस दिन तक नवंबर 2026 में काटा गया टीडीएस (TDS) और वसूला गया टीसीएस (TCS) सरकार के खाते में जमा करना होगा। यानी जिन कंपनियों, संस्थाओं या लोगों ने नवंबर में भुगतान के दौरान टैक्स काटा या कलेक्ट किया है, उन्हें तय समय तक इसका भुगतान करना होगा।

सरकारी कार्यालयों के लिए कुछ मामलों में टैक्स जमा करने का नियम अलग है। बिना चालान के टैक्स जमा करने पर भुगतान वाले दिन ही इसे सरकारी खाते में जमा करना जरूरी है। इसके अलावा नवंबर में मिले फॉर्म 127 के तहत घोषणाओं को भी 7 दिसंबर तक अपलोड करना होगा।

15 दिसंबर: एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त भरने की तारीख

टैक्सपेयर्स के लिए 15 दिसंबर की तारीख काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन तक टैक्स ईयर 2026-27 के एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त जमा करनी होगी। एडवांस टैक्स उन लोगों को देना होता है जिनकी अनुमानित टैक्स देनदारी तय सीमा से अधिक होती है। इसे एक बार में भरने के बजाय साल के दौरान अलग-अलग किस्तों में चुकाया जाता है।

इस तारीख तक सरकारी कार्यालयों को नवंबर में बिना चालान जमा किए गए टीडीएस-टीसीएस के लिए फॉर्म 137 दाखिल करना होगा। अक्टूबर में कुछ खास कैटेगरी के टीडीएस कटौती के सर्टिफिकेट फॉर्म 132 में जारी करने होंगे। वहीं, स्टॉक एक्सचेंजों को नवंबर में क्लाइंट कोड में बदलाव वाले ट्रांजैक्शन की जानकारी फॉर्म 1 के जरिए देनी होगी।

30 दिसंबर: TDS से जुड़ा फॉर्म जमा करना जरूरी

30 दिसंबर तक नवंबर महीने में हुई कुछ निर्धारित टीडीएस कटौतियों के लिए फॉर्म 141 जमा करना होगा। यह फॉर्म टैक्स जमा करने के चालान और संबंधित जानकारी, दोनों का काम करता है। जिन लोगों या संस्थाओं पर यह नियम लागू होता है, उन्हें इस डेडलाइन का ध्यान रखना होगा।

31 दिसंबर: बिलेटेड ITR और Form 3CEAD की आखिरी तारीख

31 दिसंबर उन टैक्सपेयर्स के लिए अहम है जो समय पर अपना आईटीआर दाखिल नहीं कर पाए। असेसमेंट ईयर 2026-27 का बिलेटेड आईटीआर इस तारीख तक दाखिल किया जा सकता है। हालांकि, अगर टैक्स असेसमेंट इससे पहले पूरा हो जाता है, तो रिटर्न दाखिल करने का मौका खत्म हो सकता है।

इसके अलावा, कुछ मल्टीनेशनल ग्रुप से जुड़ी भारतीय कंपनियों और संस्थाओं को कंट्री-बाय-कंट्री रिपोर्टिंग के तहत फॉर्म 3CEAD भी 31 दिसंबर तक जमा करना होगा। यह नियम खास रिपोर्टिंग शर्तों के दायरे में आने वाली संस्थाओं पर लागू होता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories