return to news
  1. 1 दिसंबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, SBI Card इस्तेमाल करने वालों से लेकर पेंशनर्स तक पर होगा असर

पर्सनल फाइनेंस

1 दिसंबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, SBI Card इस्तेमाल करने वालों से लेकर पेंशनर्स तक पर होगा असर

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 27, 2026, 14:35 IST

सारांश

1 दिसंबर से SBI Card के जरिए कुछ बड़े ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त फीस देनी होगी। कंपनी के नोटिस के मुताबिक, 30,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1% चार्ज लगाया जाएगा। फ्यूल खर्च पर भी नया चार्ज लागू होगा।

New rules from 1 dec

SEBI कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग के लिए शुरुआती मार्जिन की नई दरें लागू करेगा।

नए महीने की शुरुआत के साथ पैसों और फाइनेंशियल सेवाओं से जुड़े कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। दिसंबर में SBI Card से कुछ ट्रांजेक्शन करने पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है, वहीं कमोडिटी ट्रेडिंग के लिए मार्जिन की शर्तें भी बदलेंगी। दूसरी तरफ, विदेशी निवेशकों के लिए केवाईसी प्रक्रिया आसान होगी और आधार ऐप से ईमेल अपडेट कराने पर फिलहाल फीस नहीं देनी होगी। पेंशनर्स, GST रजिस्ट्रेशन और RBI की ब्याज दरों से जुड़े फैसले भी इस महीने अहम रहेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBI Card से ट्रांजैक्शन करना पड़ेगा महंगा

1 दिसंबर से SBI Card के जरिए कुछ बड़े ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त फीस देनी होगी। कंपनी के नोटिस के मुताबिक, 30,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1% चार्ज लगाया जाएगा। फ्यूल खर्च पर भी नया चार्ज लागू होगा। अगर एक बिलिंग साइकिल में फ्यूल पर खर्च 50,000 रुपये से ज्यादा है, तो कुल फ्यूल खर्च पर 1% फीस और टैक्स लगेगा। यानी 60,000 रुपये के फ्यूल खर्च पर 600 रुपये अतिरिक्त देने होंगे, जिस पर लागू टैक्स अलग होगा।

कमोडिटी ट्रेडिंग में बदलेंगी मार्जिन की शर्तें

SEBI कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग के लिए शुरुआती मार्जिन की नई दरें लागू करेगा। कम उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी के लिए 6%, मध्यम उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी के लिए 8% और ज्यादा उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी के लिए 10% मार्जिन रखना होगा। रिस्क मार्जिन पीरियड भी तय किया गया है। कम और मध्यम वोलैटिलिटी वाली कमोडिटी के लिए यह दो दिन और ज्यादा वोलैटिलिटी वाली कमोडिटी के लिए तीन दिन होगा। इससे ट्रेडर्स को ट्रेडिंग के लिए जरूरी रकम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विदेशी निवेशकों के लिए डिजिटल KYC की सुविधा

3 दिसंबर से पात्र एनआरआई, ओसीआई और एफएटीएफ नियमों का पालन करने वाले देशों में रहने वाले विदेशी नागरिक भारत के SEBI रजिस्टर्ड वित्तीय संस्थानों के साथ दूर रहकर डिजिटल KYC करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहचान सत्यापन कराने भारत आने की जरूरत नहीं होगी। इस कदम से भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने की प्रक्रिया आसान बनाने में मदद मिलेगी।

आधार ऐप से ईमेल अपडेट कराना होगा मुफ्त

UIDAI ने आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस अपडेट कराने की 75 रुपये फीस को अस्थायी तौर पर खत्म कर दिया है। यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त रहेगी। यह छूट 1 जुलाई से छह महीने के लिए लागू की गई थी। ध्यान रहे कि आधार की अन्य अपडेट सेवाओं के लिए यह छूट नहीं है।

पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख

केंद्र सरकार के पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है। अगर तय समय तक यह जमा नहीं किया गया, तो पेंशन आने में देरी हो सकती है या भुगतान रुक सकता है। पेंशनर्स डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट या दूसरे अधिकृत माध्यम से इसे जमा कर सकते हैं।

GST और RBI के फैसले भी रहेंगे अहम

CBIC के ऑनलाइन GST रजिस्ट्रेशन कैंसिलेशन से जुड़े संशोधन भी लागू होने वाले बदलावों में शामिल हैं। इसके अलावा, RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी 2 से 4 दिसंबर के बीच बैठक करेगी। इसमें रेपो रेट पर फैसला लिया जाएगा। रेपो रेट में बदलाव होने पर एक्सटर्नल बेंचमार्क से जुड़े लोन की ब्याज दरें प्रभावित हो सकती हैं, जिससे होम लोन और दूसरे कर्ज लेने वालों की EMI पर असर पड़ने की संभावना रहती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories