return to news
  1. ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, क्या कागज के नोट बंद हो जाएंगे?

पर्सनल फाइनेंस

₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, क्या कागज के नोट बंद हो जाएंगे?

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 28, 2026, 19:00 IST

सारांश

RBI के अनुसार अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों से पता चलता है कि पॉलीमर नोटों की उम्र कागज के नोटों से काफी ज्यादा होती है। ये जल्दी फटते या खराब नहीं होते, इसलिए इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

RBI

सरकार ने कहा कि फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है।

केंद्र सरकार ने ₹10 और ₹20 के पॉलीमर (Plastic) नोटों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ₹10 और ₹20 के 100-100 करोड़ (1 अरब) पॉलीमर नोटों का फील्ड ट्रायल किया जाएगा। अगर यह ट्रायल सफल रहता है, तो भविष्य में इन नोटों को नियमित रूप से चलन में लाया जा सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह जानकारी लोकसभा में वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग से जुड़े एक अतारांकित प्रश्न के लिखित जवाब में दी गई। यह सवाल सांसद रामप्रीत मंडल और कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने पूछा था। इसका जवाब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दिया।

RBI ने क्या प्रस्ताव दिया था?

सरकार ने बताया कि RBI के केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश पर रिजर्व बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इसमें ₹10 और ₹20 के 100-100 करोड़ पॉलीमर नोटों के फील्ड ट्रायल और ट्रायल सफल रहने पर इन्हें नियमित रूप से जारी करने की अनुमति मांगी गई थी। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

क्या होंगे पॉलीमर नोटों के फायदे?

RBI के अनुसार अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों से पता चलता है कि पॉलीमर नोटों की उम्र कागज के नोटों से काफी ज्यादा होती है। ये जल्दी फटते या खराब नहीं होते, इसलिए इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या कागज के नोट बंद हो जाएंगे?

सरकार ने साफ किया है कि कागज के नोटों को बंद करने की कोई योजना नहीं है। अगर पॉलीमर नोट जारी किए जाते हैं, तो वे मौजूदा कागज के नोटों के साथ ही चलन में रहेंगे। यानी दोनों तरह की करेंसी एक साथ इस्तेमाल होगी।

डिजिटल पेमेंट पर क्या असर पड़ेगा?

सरकार ने कहा कि फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है। इसलिए अभी यह कहना संभव नहीं है कि पॉलीमर नोटों का डिजिटल पेमेंट पर क्या असर होगा। सरकार का मानना है कि नकद और डिजिटल भुगतान दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों का अपना अलग महत्व है।

आम लोगों के लिए इसका क्या मतलब है?

फिलहाल लोगों को अपने पुराने नोट बदलने या किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी सिर्फ फील्ड ट्रायल की मंजूरी दी गई है। यदि ट्रायल सफल रहता है, तभी भविष्य में ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट नियमित रूप से जारी किए जाएंगे। तब भी कागज के नोट चलन से बाहर नहीं होंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख