return to news
  1. 30 सितंबर तक फ्री में बच्चों का आधार अपडेट करने का मौका, समझिए क्या है प्रोसेस

पर्सनल फाइनेंस

30 सितंबर तक फ्री में बच्चों का आधार अपडेट करने का मौका, समझिए क्या है प्रोसेस

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 24, 2026, 16:12 IST

सारांश

बच्चे के Aadhaar में बायोमेट्रिक जानकारी को दो बार अपडेट करना जरूरी होता है। पहला अपडेट तब कराया जाता है, जब बच्चा 5 साल का हो जाता है। इसके बाद दूसरा Mandatory Biometric Update 15 साल की उम्र में कराया जाता है।

Aadhaar update

बच्चे के माता-पिता या अभिभावक उसे लेकर नजदीकी Aadhaar Enrolment या अपडेट सेंटर जा सकते हैं।

अगर आपके बच्चे की उम्र 5 से 17 साल के बीच है और उसका Aadhaar Card बना हुआ है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। UIDAI ने बच्चों के Mandatory Biometric Update (MBU) की फीस फिलहाल माफ कर रखी है। यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक ही मिलेगी। यानी माता-पिता इस तारीख तक बिना फीस दिए बच्चे का जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किन बच्चों का Aadhaar अपडेट जरूरी है?

बच्चे के Aadhaar में बायोमेट्रिक जानकारी को दो बार अपडेट करना जरूरी होता है। पहला अपडेट तब कराया जाता है, जब बच्चा 5 साल का हो जाता है। इसके बाद दूसरा Mandatory Biometric Update 15 साल की उम्र में कराया जाता है।

5 साल से कम उम्र के बच्चों का Aadhaar बनाते समय आमतौर पर उनकी फोटो और जरूरी डेमोग्राफिक जानकारी ली जाती है। इस उम्र में बच्चों के फिंगरप्रिंट और आंखों की आइरिस की जानकारी नहीं ली जाती, क्योंकि इस उम्र में बायोमेट्रिक जानकारी अभी पूरी तरह विकसित नहीं होती है। बच्चे के बड़े होने पर नए फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो को Aadhaar में अपडेट किया जाता है।

30 सितंबर तक क्यों जरूरी है अपडेट?

UIDAI ने 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों के Mandatory Biometric Update को 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त कर दिया है। 7 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए 1 अक्टूबर 2025 से एक साल के लिए फीस माफ की गई थी। वहीं 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों के लिए Mandatory Biometric Update पहले से ही मुफ्त है। इसका मतलब है कि फिलहाल 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए यह जरूरी अपडेट बिना फीस के कराया जा सकता है। 30 सितंबर के बाद नियम और फीस लागू हो सकती है।

कैसे कराएं Aadhaar का बायोमेट्रिक अपडेट?

बच्चे के माता-पिता या अभिभावक उसे लेकर नजदीकी Aadhaar Enrolment या अपडेट सेंटर जा सकते हैं। वहां बच्चे के फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो जैसी जरूरी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट की जाएगी। UIDAI ने स्कूलों और राज्य सरकारों के शिक्षा विभागों के साथ मिलकर भी इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। कई स्कूलों में आधार अपडेट के लिए कैंप भी लगाए जा रहे हैं।

अपडेट नहीं कराने पर क्या असर होगा?

समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने से बच्चे के Aadhaar ऑथेंटिकेशन में आसानी रहती है। UIDAI के मुताबिक, अपडेट नहीं होने पर कुछ सरकारी योजनाओं और लाभों का फायदा लेने में आधार ऑथेंटिकेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा NEET, JEE और CUET जैसी परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन में भी आधार ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ सकती है।

UIDAI के अनुसार, 18 अगस्त तक 2 करोड़ से ज्यादा बच्चों के Mandatory Biometric Update पूरे हो चुके थे। इसलिए अगर आपके बच्चे का अपडेट अभी बाकी है, तो 30 सितंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी कराना बेहतर रहेगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख