return to news
  1. Atal Pension Yojana: FY26 में रिकॉर्ड 1.35 करोड़ लोग जुड़े, क्या है खास और कैसे करें अप्लाई

पर्सनल फाइनेंस

Atal Pension Yojana: FY26 में रिकॉर्ड 1.35 करोड़ लोग जुड़े, क्या है खास और कैसे करें अप्लाई

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 23, 2026, 19:36 IST

सारांश

Atal Pension Yojana: यह योजना मई 2015 में शुरू हुई थी और इसका मकसद खासतौर पर असंगठित क्षेत्र (जैसे मजदूर, छोटे काम करने वाले लोग) और कम आय वाले लोगों को बुढ़ापे में नियमित आय देना है। यानी जिन लोगों के पास कोई पेंशन सिस्टम नहीं है, उन्हें यह योजना सहारा देती है।

Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: इस योजना में 18 से 40 साल तक का कोई भी भारतीय नागरिक शामिल हो सकता है।

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना (APY) पेंशन के लिहाज से देश के सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। वित्त वर्ष 2025-26 में इसमें रिकॉर्ड 1.35 करोड़ से ज्यादा नए लोग जुड़े हैं। इस योजना में अब तक 9 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। यह सरकार की एक बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) चलाता है। यहां हम समझेंगे कि आखिर इस योजना में क्या खास है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मई 2015 में शुरू हुई थी यह स्कीम

यह योजना मई 2015 में शुरू हुई थी और इसका मकसद खासतौर पर असंगठित क्षेत्र (जैसे मजदूर, छोटे काम करने वाले लोग) और कम आय वाले लोगों को बुढ़ापे में नियमित आय देना है। यानी जिन लोगों के पास कोई पेंशन सिस्टम नहीं है, उन्हें यह योजना सहारा देती है।

क्या हैं इस योजना के फायदे

अटल पेंशन योजना (APY) के तहत आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹1,000 से ₹5,000 तक की गारंटीड पेंशन मिलती है। यह पेंशन इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितनी राशि जमा की है। अगर योजना में शामिल व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो वही पेंशन उसके जीवनसाथी (पति/पत्नी) को मिलती रहती है। और अगर दोनों की मृत्यु हो जाए, तो जमा किया गया पूरा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है। इस योजना में 18 से 40 साल तक का कोई भी भारतीय नागरिक शामिल हो सकता है, लेकिन शर्त यह है कि वह इनकम टैक्स न भरता हो (योजना में जुड़ते समय)।

योजना से जुड़ने का क्या है तरीका?

इसमें जुड़ना काफी आसान है। आप अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन कर सकते हैं, जहां आपका सेविंग अकाउंट है। वहां एक फॉर्म भरना होता है, अपनी पसंद की पेंशन राशि चुननी होती है और हर महीने की किस्त आपके अकाउंट से अपने आप कटती रहती है। बैंक, ग्रामीण बैंक, सहकारी संस्थाएं और पोस्ट ऑफिस मिलकर इस योजना को चलाने में मदद करते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख