return to news
  1. सिर्फ एक फोटो और QR कोड, क्या सच में बदल जाएगी आधार कार्ड की सूरत? सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन

पर्सनल फाइनेंस

सिर्फ एक फोटो और QR कोड, क्या सच में बदल जाएगी आधार कार्ड की सूरत? सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड May 04, 2026, 07:59 IST

सारांश

आधार कार्ड को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है कि साल के अंत तक आधार कार्ड पर बस फोटो और क्यूआर कोड दिखेगा, जिसको लेकर सरकार की ओर से स्पष्टीकरण आया है।

आधार कार्ड

क्या सच में बदल जाएगा आधार कार्ड का स्वरूप?

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हो रही है कि साल के अंत तक आधार कार्ड की सूरत एकदम बदल दी जाएगी और इसमें फोटो और क्यूआर कोड के अलावा कोई अन्य डीटेल नहीं होगी। मौजूदा समय में आधार कार्ड पर यूजर का आधार कार्ड नंबर, नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर ये सारी जानकारी होती हैं। क्या सच में ऐसा होगा, इसको लेकर इलेक्ट्रानिक्स एंड आईटी मिनिस्ट्री की ओर से एक स्पष्टीकरण आया है। 3 मई यानी कि रविवार को को जारी बयान में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्ट्री ने इन दावों को पूरी तरह से गलत ठहराया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्ट्री के मुताबिक, ‘हाल ही में कुछ समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ ऐसी खबरें और पोस्ट शेयर की जा रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि साल के अंत तक आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव कर केवल एक फोटो और एक क्यूआर कोड तक सीमित किया जा सकता है। यह सही नहीं है।’

इस बयान में आगे कहा गया, ‘इस तरह के किसी भी बदलाव की कोई योजना नहीं है। इस तरह के समाचार और सोशल मीडिया पोस्ट लोगों के मन में अनावश्यक भ्रम पैदा कर रहे हैं। आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों को नजरअंदाज करें और यूआईडीएआई द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और पीआईबी के माध्यम से जारी प्रेस विज्ञप्तियों के द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें। मीडिया को भी ऐसी जानकारी को बढ़ावा न देने की सलाह दी जाती है।’

क्या है आधार कार्ड और क्यों यह भारतीय नागरिकों के लिए है इतना अहम?

आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा भारत के निवासियों को जारी किया जाने वाला 12 अंकों का एक विशिष्ट पहचान नंबर है। यह बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आंख की पुतली) और जनसांख्यिकीय (नाम, पता, जन्मतिथि) डेटा पर आधारित एक यूनिवर्सल आईडी है। यह एक आवश्यक डॉक्यूमेंट है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख