return to news
  1. 8th Pay Commission: हर 5 साल में पेंशन बढ़ाने, OPS बहाली समेत कर्मचारियों की बड़ी मांगें

पर्सनल फाइनेंस

8th Pay Commission: हर 5 साल में पेंशन बढ़ाने, OPS बहाली समेत कर्मचारियों की बड़ी मांगें

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 21, 2026, 19:52 IST

सारांश

सबसे बड़ी मांग यह है कि पेंशन में हर 5 साल पर बढ़ोतरी हो। अभी पेंशन में बड़ा संशोधन आमतौर पर नए Pay Commission के साथ 10 साल में एक बार होता है, लेकिन कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि पेंशनर्स को इतनी लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े।

8th pay commission

8th pay commission: बड़ी मांग ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को फिर से लागू करने की है।

8th Central Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगें सामने आई है। कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स समूहों ने सरकार से वेतन और पेंशन नियमों में बड़े बदलाव की मांग की है। इन फैसलों का असर करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स पर पड़ सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पेंशन में हर 5 साल में बढ़ोतरी

सबसे बड़ी मांग यह है कि पेंशन में हर 5 साल पर बढ़ोतरी हो। अभी पेंशन में बड़ा संशोधन आमतौर पर नए Pay Commission के साथ 10 साल में एक बार होता है, लेकिन कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि पेंशनर्स को इतनी लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े।

ओल्ड पेंशन स्कीम

दूसरी बड़ी मांग ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को फिर से लागू करने की है। कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि 1 जनवरी 2004 के बाद सरकारी नौकरी में आए कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिले, क्योंकि मौजूदा नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटायरमेंट के बाद तय पेंशन की गारंटी नहीं है।

ये भी हैं बड़ी मागें

कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम वेतन बढ़ाकर ₹65,000 से ₹69,000 प्रति माह करने की भी मांग की है। साथ ही फिटमेंट फैक्टर, जिससे वेतन तय होता है, उसे 3.8 से ज्यादा करने की मांग रखी गई है। इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल अलाउंस और रक्षा कर्मचारियों के लिए ₹10,000 से ₹15,000 तक स्पेशल रिस्क अलाउंस बढ़ाने की मांग भी की गई है।

फैमिली पेंशन भी बड़ा मुद्दा

फैमिली पेंशन को लेकर भी बड़ा मुद्दा उठाया गया। अभी किसी पेंशनर की मृत्यु के बाद परिवार को मिलने वाली पेंशन 50% से घटकर 30% रह जाती है। कर्मचारी संगठनों ने मांग की है कि इसे बढ़ाया जाए ताकि परिवार को बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

इसके साथ ही महंगाई को देखते हुए पेंशन और वेतन को महंगाई से जोड़ने, महंगाई भत्ता (DA) को नियमित बढ़ाने और 50% होने पर बेसिक पे में मर्ज करने की मांग भी रखी गई है। वार्षिक वेतन वृद्धि, जो अभी 3% है, उसे बढ़ाकर 5-6% करने की मांग भी की गई है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख