return to news
  1. दिल्ली में राशन कार्ड अप्लाई करने की लिमिट बढ़कर हुई ₹2.5 लाख सालाना, 7.71 लाख कार्ड रद्द

पर्सनल फाइनेंस

दिल्ली में राशन कार्ड अप्लाई करने की लिमिट बढ़कर हुई ₹2.5 लाख सालाना, 7.71 लाख कार्ड रद्द

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड May 21, 2026, 15:39 IST

सारांश

राशन कार्ड बनवाने वाले आवेदक की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पहले यह लिमिट 1,00,000 रुपये थी। इसको लेकर दिल्ली कैबिनेट में चर्चा हो चुकी है और नई लिमिट को जल्द ही पारित कर दिया जाएगा।

राशन कार्ड

दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदलेंगे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ऐलान किया है कि राजधानी में राशन कार्ड एलिजिबिलिटी की लिमिट बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये सालाना कर दी है। ये ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने 7.72 लाख अमान्य राशन कार्ड्स कैंसल कर दिए गए हैं। इसके अलावा नए राशन कार्ड के लिए एप्लिकेशन ऑनलाइन भरे जाने की बात भी कही। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पिछले 13 सालों में नए राशन कार्ड इश्यू नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए राशन कार्ड के पूरे प्रोसेस को पारदर्शी बनाए रखने के लिए डिजिटल मोड में रखा जा रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है पात्रता?

राशन कार्ड बनवाने वाले आवेदक की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पहले यह लिमिट 1,00,000 रुपये थी। इसको लेकर दिल्ली कैबिनेट में चर्चा हो चुकी है और नई लिमिट को जल्द ही पारित कर दिया जाएगा। इस दौरान रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में कुल 7.71 लाख अमान्य राशन कार्ड रद्द भी किए जा चुके हैं। राशन कार्ड को लेकर पुरानी व्यवस्था पर अंगुली उठाते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद कुछ ऐसे तथ्य पाए गए, जिसके चलते इतने राशन कार्डों को रद्द करने का फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में 1,44,000 राशन कार्ड ऐसे थे, जो इनकम क्राइटिरिया में फिट नहीं बैठते थे। वहीं 35,800 लोग ऐसे थे, जिनके नाम पर राशन कार्ड तो है, लेकिन उन्होंने पिछले एक साल में एक बार भी राशन नहीं लिया। 29,580 ऐसे लोगों के नाम से राशन कार्ड चल रहे थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। अन्य कुछ मामलों में भी अमान्य राशन कार्ड का पता चला है, जिसके चलते उन्हें रद्द करने का फैसला लिया गया।

कब से कर सकेंगे आवेदन?

दिल्ली में 15 मई से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से नए आवेदन लिए जा रहे हैं। दिल्ली में राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आप e-District Delhi Portal के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर जाएं और अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का उपयोग करके खाता बनाने के लिए रजिस्टर पर क्लिक करें। अपने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और ‘सेवाओं के लिए आवेदन करें’ अनुभाग पर जाएं। ‘राशन कार्ड जारी करना’ खोजें और ‘आवेदन करें’ पर क्लिक करें। अपने दस्तावेजों में दिए गए सभी आवश्यक पारिवारिक विवरण, पते और आय की जानकारी हूबहू भरें। डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपियों को अपलोड करें। आवेदन जमा करें और रिफरेंस नंबर सेव कर लें। आप पोर्टल पर सीधे स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख