पर्सनल फाइनेंस
.png)
4 min read | अपडेटेड June 05, 2026, 16:10 IST
सारांश
वक्त पर इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना हर टैक्सपेयर के लिए बेहद जरूरी है। तय समय सीमा के अंदर ITR भरने से आपको पेनल्टी नहीं देनी पड़ती और आप अपने नुकसान को फ्यूचर के लिए कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा टैक्स रिफंड भी जल्दी मिल जाता है।

समय पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से मिलते हैं कई बड़े फायदे।
हर साल इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR भरने का समय आते ही लोग अक्सर इसे टालने की कोशिश करते हैं। कई लोग सोचते हैं कि लास्ट डेट आने पर ही रिटर्न फाइल करेंगे, लेकिन आखिरी समय में हड़बड़ी करने से कई बार गलतियां हो जाती हैं। समय पर और लास्ट डेट से काफी पहले अपना टैक्स रिटर्न भरने के कई ऐसे बड़े फायदे हैं, जो सीधे आपकी जेब और आपके फाइनेंशियल फ्यूचर से जुड़े हुए हैं। अगर आप वक्त रहते अपना ITR फाइल कर देते हैं, तो आप न केवल मानसिक तनाव से दूर रहते हैं बल्कि कई तरह के सरकारी और बैंकिंग कामों में भी आपको बड़ी राहत मिलती है।
समय पर ITR भरने का सबसे पहला और सीधा फायदा यह होता है कि आप किसी भी तरह की पेनल्टी यानी जुर्माने से पूरी तरह बच जाते हैं। इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक अगर आप तय लास्ट डेट के बाद अपना रिटर्न फाइल करते हैं, तो आपको भारी लेट फीस देनी पड़ती है। इसके अलावा देरी से रिटर्न भरने पर आपको टैक्स लायबिलिटी पर ब्याज भी देना पड़ सकता है। अगर आप समय पर अपना काम पूरा कर लेते हैं, तो इस गैर जरूरी खर्च से बच जाते हैं और आयकर विभाग की किसी भी कानूनी कार्रवाई या नोटिस का खतरा भी खत्म हो जाता है।
जब भी आप किसी बैंक या फाइनेंशियल कंपनी में होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपसे पिछले दो या तीन साल का ITR मांगते हैं। बैंक इसे आपकी इनकम के एक सबसे भरोसेमंद प्रूफ के रूप में देखते हैं। अगर आपने समय पर अपना रिटर्न भरा है, तो बैंक को आपकी रिपेमेंट कैपेसिटी यानी लोन चुकाने की क्षमता पर पूरा भरोसा होता है। इससे आपका लोन बहुत जल्दी पास हो जाता है और आपको क्रेडिट कार्ड मिलने में भी कोई दिक्कत नहीं आती है।
बिजनेस या शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए समय पर ITR भरना बेहद फायदेमंद साबित होता है। अगर आपको किसी फाइनेंशियल ईयर में बिजनेस में या कैपिटल गेंस में कोई बड़ा नुकसान यानी घाटा हुआ है, तो आप उस घाटे को अगले सालों के लिए कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसका फायदा यह होता है कि फ्यूचर में होने वाले मुनाफे के सामने इस घाटे को सेट ऑफ यानी एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे आपका टैक्स बच जाता है। लेकिन यह सुविधा आपको तभी मिलती है जब आप लास्ट डेट से पहले अपना रिटर्न दाखिल करते हैं।
अगर आप फ्यूचर में किसी दूसरे देश की यात्रा करना चाहते हैं, चाहे वह नौकरी के लिए हो, बिजनेस के लिए हो या फिर घूमने के लिए हो, तो वीजा इंटरव्यू के दौरान आपसे ITR की कॉपी मांगी जा सकती है। कई देशों के एंबेसी अधिकारी यह देखना चाहते हैं कि आप भारत में नियमित रूप से टैक्स भरते हैं या नहीं और आपकी फाइनेंशियल स्थिति कैसी है। समय पर भरा हुआ ITR यह साबित करता है कि आप एक जिम्मेदार नागरिक हैं, जिससे आपका वीजा अप्रूवल मिलने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं।
अगर आपका टीडीएस यानी टैक्स आपकी वास्तविक टैक्स लायबिलिटी से ज्यादा कट गया है, तो आपको वह पैसा वापस पाने के लिए रिफंड क्लेम करना पड़ता है। जब आप समय पर अपना ITR फाइल करते हैं, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके रिटर्न को बहुत जल्दी प्रोसेस करता है। इससे आपका रिफंड पैसा बहुत ही कम समय में सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। देरी से रिटर्न भरने पर रिफंड आने में भी काफी लंबा समय लग सकता है, इसलिए समय पर रिटर्न भरना आपके लिए हर तरह से फायदे का सौदा साबित होता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख