return to news
  1. US-India ट्रेड डील की उम्मीद, IT शेयरों में भारी खरीदारी, आज इन वजहों से बाजार में आई रैली

मार्केट न्यूज़

US-India ट्रेड डील की उम्मीद, IT शेयरों में भारी खरीदारी, आज इन वजहों से बाजार में आई रैली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 21, 2026, 11:02 IST

सारांश

आज के कारोबार में IT शेयरों में शानदार तेजी दिख रही है। आज Nifty IT इंडेक्स करीब 2.25 फीसदी उछल गया है। सबसे ज्यादा तेजी Wipro और Infosys में है और ये दोनों 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। इसके अलावा Mphasis, TCS और Tech Mahindra में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है।

Stock market

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो पाँच महीने से भी कम समय में दूसरी बार भारत आए हैं।

भारतीय शेयर बाजार में आज 21 अक्तूबर को शानदार तेजी देखने को मिली। आज शुरुआती कारोबार में BSE Sensex में करीब 830 अंकों की तेजी रही और यह 74682.19 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 232 अंक उछलकर 23,120.90 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सेंसेक्स 370 अंक बढ़कर 74,223.10 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 50 में 82.20 अंकों की तेजी थी। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज के उतार-चढ़ाव के पीछे कौन सी वजहें हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में भारी खरीदारी

आज के कारोबार में IT शेयरों में शानदार तेजी दिख रही है। आज Nifty IT इंडेक्स करीब 2.25 फीसदी उछल गया है। सबसे ज्यादा तेजी Wipro और Infosys में है और ये दोनों 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। इसके अलावा Mphasis, TCS और Tech Mahindra में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। HCL Tech और Coforge का शेयर भी 1.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। IT शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

Jio Platforms का मेगा IPO

Jio Platforms का 31200 करोड़ रुपये का मेगा आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में निवेशक जमकर पैसा लगे रहे हैं और रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह 0.93 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ को लेकर भारी उत्साह ने घरेलू मार्केट सेंटीमेंट को बूस्ट किया है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो पाँच महीने से भी कम समय में दूसरी बार भारत आए हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता अभी तक अंतिम रूप नहीं ले पाया है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं और 99% काम पूरा हो चुका है। मार्को रुबियो ने संकेत दिया है कि कुछ ही हफ्तों में समझौता हो सकता है, क्योंकि अब बातचीत तकनीकी बारीकियों पर केंद्रित है।

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा है कि एक साल से अधिक की बातचीत के बाद भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने जब ट्रम्प से समझौते की संभावनाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "वे समझौता करना चाहते हैं। हम समझौता करने जा रहे हैं। हां, हम काफी करीब हैं।"

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

ग्लोबल मार्केट में मजबूती ने भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया है। बीते कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। Dow Jones Industrial में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी नजर आई। S&P 500 भी 0.28 फीसदी तक बढ़ गया, हालांकि Nasdaq Composite 0.023 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती दिख रही है। Nikkei 225 करीब 1 फीसदी बढ़ गया है। Straits Times, Taiwan Weighted और Kospi भी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख