return to news
  1. HD Fire Protect के शेयरों का कैसा रहा मार्केट डेब्यू, इन्वेस्टरों को मिला कितना लिस्टिंग गेन?

मार्केट न्यूज़

HD Fire Protect के शेयरों का कैसा रहा मार्केट डेब्यू, इन्वेस्टरों को मिला कितना लिस्टिंग गेन?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 21, 2026, 09:43 IST

सारांश

अप्रैल 1997 में स्थापित, HD फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड आग से सुरक्षा करने वाले उपकरणों और सिस्टम्स की एक भारतीय मैनुफैक्चरर और सप्लायर कंपनी है, जो पानी, फोम और गैस पर आधारित अग्निशमन समाधान प्रदान करती है।

HD Fire Protect IPO

HD Fire Protect IPO की लिस्टिंग (Photo: Shutterstock)

HD Fire Protect Ltd. के शेयरों का मार्केट डेब्यू हो गया है। एनएसई पर एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड के शेयर 23.62% लिस्टिंग गेन के साथ लिस्ट हुए हैं, इस तरह से प्रति शेयर निवेशकों को 64 रुपये का प्रॉफिट हुए है, वहीं बीएसई पर इसके शेयर 32.39% यानी कि 63.40 रुपये के लिस्टिंग गेन के साथ 334.40 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। एनएसई पर इसके शेयर 335 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ 712.13 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह पूरा इश्यू 712.13 करोड़ रुपये के 2.63 करोड़ शेयरों की 'ऑफर फॉर सेल' (बिक्री के लिए पेशकश) है। एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13 अक्टूबर को खुला था और 15 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन विंडो बंद हो गया था। 16 अक्टूबर को इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा और इसे कुल 131.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी में 256.65 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 203.21 गुना और रिटेल इन्वेस्टरों की कैटेगरी में 30.49 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया था। कर्मचारियों की श्रेणी में भी इश्यू 23.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था। पहले दिन 4.62 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद आखिरी दिन मांग में तेज उछाल आया। कुल मिलाकर, आईपीओ को सभी प्रमुख निवेशक श्रेणियों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली, हालांकि इतना अधिक सब्सक्रिप्शन मिलने से लिस्टिंग पर मुनाफे की गारंटी नहीं मिलती।

IPO का पैसा कंपनी क्या करेगी?

यह इस IPO का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है और इसमें कोई भी फ्रेश शेयर नहीं थे।

1- कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेच रहे हैं।

2- 712.31 करोड़ रुपये की पूरी इश्यू राशि शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को मिलेगी, न कि कंपनी को।

3- कंपनी को इस IPO से सीधे नया पूंजीगत फंड नहीं मिलेगा।

4-लिस्टिंग का एक उद्देश्य शेयरों को स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध कराना है।

क्या करती है कंपनी?

एचडी फायर प्रोटेक्ट इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और अन्य संस्थानों के लिए आग बुझाने के उपकरण और फायर-सप्रेशन सिस्टम बनाती है। इसका कारोबार सामान्य घरेलू फायर एक्सटिंग्विशर तक सीमित नहीं है, कंपनी बड़े इंडस्ट्रियल प्लांट्स और जोखिम वाले प्रतिष्ठानों के लिए भी उपकरण उपलब्ध कराती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तेल एवं गैस, बिजली, मैनुफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टरों में होता है। इसके कई उत्पाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा प्रमाणन के साथ आते हैं, जो इस उद्योग में प्रतिस्पर्धियों के लिए प्रवेश की बाधा बन सकते हैं।

कंपनी का बिजनेस कितना बड़ा है?

कंपनी के IPO डॉक्यूमेंट्स में दिए गए CRISIL उद्योग आकलन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में एचडी फायर प्रोटेक्ट भारत की फायर-प्रोटेक्शन उपकरण एवं सिस्टम निर्माता कंपनियों में ऑपरेटिंग आय के आधार पर दूसरे स्थान पर थी और उपकरणों के निर्यात मूल्य के आधार पर सबसे बड़ी निर्यातक थी। वित्त वर्ष 2026 में इसके उत्पाद 90 से अधिक देशों तक पहुंचे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख