return to news
  1. Stocks to Watch: Hindustan Zinc का मुनाफा 142% उछला, Trent बोर्ड से हरीश भट्ट का इस्तीफा, आज इन शेयरों पर नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Hindustan Zinc का मुनाफा 142% उछला, Trent बोर्ड से हरीश भट्ट का इस्तीफा, आज इन शेयरों पर नजर

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 21, 2026, 07:32 IST

सारांश

Hindustan Zinc के नतीजे काफी मजबूत रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 142% उछलकर 6,412 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू भी 76.5% बढ़कर रिकॉर्ड 15,093 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Stocks to watch

IREDA का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर मामूली 0.5% बढ़कर 552 करोड़ रुपये रहा।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में आज 21 अक्टूबर को कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इसकी वजह वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे और कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें हैं। Bajaj Finance, Hindustan Zinc, IREDA, L&T Technology Services और Piramal Finance जैसी कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। वहीं, Trent के बोर्ड से जुड़े एक अहम बदलाव की खबर भी सामने आई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Piramal Finance

Piramal Group की वित्तीय सेवा कंपनी Piramal Finance का दूसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 67% बढ़कर 545 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 35% बढ़कर 1,530 करोड़ रुपये पहुंच गई। SBI के पूर्व चेयरमैन दिनेश खारा को पांच साल के लिए कंपनी का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।

L&T Technology Services

L&T Technology Services (LTTS) का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 53.7% बढ़कर 548.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू 3.4% बढ़कर 3,040 करोड़ रुपये हो गया। LTTS ने अगले पांच वर्षों में सालाना रेवेन्यू ग्रोथ 13-15% रखने का लक्ष्य तय किया है।

Hindustan Zinc

Hindustan Zinc के नतीजे काफी मजबूत रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 142% उछलकर 6,412 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू भी 76.5% बढ़कर रिकॉर्ड 15,093 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा 2.71 लाख टन माइन किया हुआ मेटल उत्पादन भी दर्ज किया।

Waaree Renewable Technologies

Waaree Group की इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी Waaree Renewable Technologies का मुनाफा 30% गिरकर 82 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 36.53% बढ़कर 1,057.84 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के पास 5,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐसे ऑर्डर हैं, जिन पर अभी काम पूरा होना बाकी है।

IREDA

सरकारी कंपनी IREDA का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर मामूली 0.5% बढ़कर 552 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 16.5% की बढ़ोतरी हुई और यह 904 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की ग्रॉस एनपीए घटकर 3.57% और नेट एनपीए 1.08% रह गई।

Bajaj Finance

Bajaj Finance का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 28.8% बढ़कर 6,367 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की NII 23.6% बढ़कर 13,335 करोड़ रुपये रही। वहीं, 30 सितंबर 2026 तक कंपनी का AUM 26% बढ़कर 5.85 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

Just Dial और Nelco

Just Dial का रेवेन्यू 13.2% बढ़कर 343 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, कंपनी का EBITDA मार्जिन पिछले साल के 28.7% से घटकर 26.4% रह गया। वहीं, Tata Group की Nelco का मुनाफा 6.79% बढ़कर 1.73 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू 5.1% बढ़कर 78.14 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसका EBITDA 22% बढ़ा और मार्जिन 10% से सुधरकर 11.7% हो गया।

SML Mahindra और Trent

SML Mahindra का सितंबर तिमाही में मुनाफा 42.9% गिरकर 12 करोड़ रुपये रह गया, हालांकि रेवेन्यू 20.7% बढ़कर 670 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का EBITDA 31% घटकर 29 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन भी गिरा।

दूसरी ओर, Trent के नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हरीश भट्ट ने 12 साल से अधिक समय तक बोर्ड में रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बढ़ती पेशेवर और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को इसकी वजह बताया है। कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे 29 अक्टूबर को आने वाले हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख