return to news
  1. IT शेयरों में रैली से बाजार की दमदार वापसी, क्रूड ऑयल और रुपया समेत इन वजहों से चढ़ा बाजार

मार्केट न्यूज़

IT शेयरों में रैली से बाजार की दमदार वापसी, क्रूड ऑयल और रुपया समेत इन वजहों से चढ़ा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 09, 2026, 11:16 IST

सारांश

आज IT शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। TCS, Infosys, Wipro और Coforge समेत Nifty IT के सभी 10 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। TCS ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजे जारी किए। जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 15% बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये हो गया।

Market

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान पर हमला मिड-टर्म चुनावों के बाद ही होगा।

पिछले लगातार दो दिनों में भारी बिकवाली के बाद आज 09 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वापसी की है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 854 अंकों की तेजी नजर आई और यह 72,447.61 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 284 अंकों की बढ़त के साथ 22,515.95 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। आज IT शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है, जिससे बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला है। इसके अलावा वैल्यू बाइंग भी बाजार में तेजी के पीछे बड़ी वजह है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज यह उछाल क्यों आया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में शानदार रैली

आज IT शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। TCS, Infosys, Wipro और Coforge समेत Nifty IT के सभी 10 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। TCS ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजे जारी किए। जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 15% बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12075 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 11.22% बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 65,799 करोड़ रुपये था।

जियो पॉलिटिकल टेंशन में राहत

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कुछ कमी आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान पर हमला मिड-टर्म चुनावों के बाद ही होगा। ट्रंप के इस बयान से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। मिलिट्री एक्शन में देरी की संभावना से जियोपॉलिटिकल तनाव को लेकर तुरंत की चिंताएं कम हुईं, जिससे भारतीय इक्विटी में निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

क्रूड ऑयल में गिरावट

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की खबर के बीच क्रूड ऑयल के भाव में भी गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 102.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत अपनी ज्यादा तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में तेल की कीमत में कमी भारत के लिए अच्छी खबर है, जिससे बाजार पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

रुपये में मजबूती

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 96.65 पर पहुंच गया है। इसमें अमेरिकी डॉलर में थोड़ी नरमी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के संभावित दखल का सहारा मिला। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 96.74 पर खुला और बाद में मजबूत होकर 96.65 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की बढ़त है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख