return to news
  1. TCS Green Card News: अमेरिका में 15,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी कंपनी, PERM रोक का नहीं होगा बड़ा असर

बिजनेस न्यूज़

TCS Green Card News: अमेरिका में 15,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी कंपनी, PERM रोक का नहीं होगा बड़ा असर

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 09, 2026, 10:45 IST

सारांश

अमेरिका ने गुरुवार को टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, कॉग्निजेंट और माइक्रोसॉफ्ट समेत आठ आईटी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों के लिए ‘ग्रीन कार्ड’ के आवेदन से जुड़े एक कार्यक्रम से निलंबित कर दिया।

शेयर सूची

TCS
--
टीसीएस

अमेरिका के ग्रीन कार्ड कार्यक्रम पर कार्रवाई से TCS की भर्ती और ग्राहक सेवाओं पर असर नहीं (Photo: Shutterstock)

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसे अमेरिका में ‘ग्रीन कार्ड’ प्रोग्राम पर की गई कार्रवाई से अपनी वर्कफोर्स स्ट्रैटजी या क्लाइंट्स के साथ कामकाज पर असर पड़ने की आशंका नहीं है। देश की सबसे बड़ी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) सर्विसेज कंपनी ने कहा कि इसकी मुख्य वजह यह है कि पिछले दो साल में इस प्रोग्राम के तहत उसके आवेदन की संख्या इकाई अंक में रही है। साथ ही उसका ध्यान स्थानीय लोगों को नौकरी देने पर है। अमेरिका ने गुरुवार को टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, कॉग्निजेंट और माइक्रोसॉफ्ट समेत आठ आईटी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों के लिए ‘ग्रीन कार्ड’ के आवेदन से जुड़े एक कार्यक्रम से निलंबित कर दिया। अमेरिका का आरोप है कि इस प्रोसेस के कारण अमेरिकी नागरिकों को रोजगार के अवसर नहीं मिल पाए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

टीसीएस ने बयान में कहा, 'पिछले दो साल में हमारे ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ (पीईआरएम) आवेदन की संख्या इकाई अंक में रही है। इसलिए हमें नहीं लगता कि प्रोग्राम के निलंबन से हमारी वर्कफोर्स स्ट्रैटजी और क्लाइंट्स के साथ कामकाज पर असर पड़ेगा।' टीसीएस ने कहा, 'हमने अमेरिकी सरकार की ओर से ‘स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम’ के संबंध में की गई घोषणा पर गौर किया है और कंपनी श्रम मंत्रालय के किसी भी निर्देश का पालन करेगी। अमेरिका में हमारी वर्कफोर्स स्ट्रैटजी स्थानीय प्रतिभाओं को नौकरी देने पर आधारित है, जिसे परिसरों से भर्ती की मजबूत व्यवस्था का समर्थन हासिल है।'

टीसीएस ने कहा कि पहले की गई घोषणा के मुताबिक, उसका अपने स्थानीय वर्कफोर्स को और मजबूत करने के लिए अगले पांच सालों में अमेरिका में 15,000 और लोगों को नौकरी देने का इरादा है। अमेरिका द्वारा प्रमुख भारतीय कंपनियों समेत आठ प्रौद्योगिकी कंपनियों को ‘ग्रीन कार्ड’ से जुड़े एक अहम कार्यक्रम से निलंबित किए जाने के बाद उद्योग संगठन नैसकॉम ने कहा कि इमिग्रेशन और स्किल्ड टैलेंट्स की आवाजाही 'दो अलग-अलग मुद्दे' हैं और इन्हें एक ही नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।

**PTI इनपुट के साथ **

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख