return to news
  1. Q2 Results Today: Poonawalla Fincorp से Anand Rathi Wealth तक, आज आएंगे 11 कंपनियां के तिमाही नतीजे

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Today: Poonawalla Fincorp से Anand Rathi Wealth तक, आज आएंगे 11 कंपनियां के तिमाही नतीजे

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 09, 2026, 09:03 IST

सारांश

शुक्रवार को जिन 11 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं, उनमें अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं। इनमें Poonawalla Fincorp, Anand Rathi Wealth और Canara HSBC Life Insurance Company प्रमुख हैं।

Q2 Results

9 अक्टूबर को क्रूज सेवा देने वाली Waterways Leisure Tourism भी अपने तिमाही नतीजे जारी करेगी।

Q2 Results: वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनियों के प्रदर्शन से जुड़ी खबरों पर शेयर बाजार के निवेशकों की नजर बनी हुई है। आज 9 अक्टूबर को कम से कम 11 कंपनियां अपने सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। इनमें Poonawalla Fincorp, Anand Rathi Wealth, Canara HSBC Life Insurance Company और Can Fin Homes जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों से निवेशकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि जुलाई से सितंबर के दौरान उनका कारोबार कैसा रहा और उनकी कमाई में कितना बदलाव आया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज किन कंपनियों के आएंगे नतीजे?

शुक्रवार को जिन 11 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं, उनमें अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं। इनमें Poonawalla Fincorp, Anand Rathi Wealth और Canara HSBC Life Insurance Company प्रमुख हैं। इसके अलावा होम लोन से जुड़ी सेवाएं देने वाली Can Fin Homes भी अपने वित्तीय नतीजे जारी करेगी। इन कंपनियों के नतीजों में निवेशकों की दिलचस्पी इसलिए रहेगी, क्योंकि इनके कारोबार का प्रदर्शन अलग-अलग आर्थिक गतिविधियों और ग्राहकों की मांग से जुड़ा हुआ है।

क्रूज, म्यूचुअल फंड और ब्रोकिंग कंपनियों पर भी नजर

9 अक्टूबर को क्रूज सेवा देने वाली Waterways Leisure Tourism भी अपने तिमाही नतीजे जारी करेगी। इसके अलावा म्यूचुअल फंड क्षेत्र की Canara Robeco Asset Management Company भी अपने वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी देगी।

शेयर बाजार और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी Indbank Merchant Banking Services के नतीजे भी आज आएंगे। वहीं, Hathway Bhawani Cabletel And Datacom भी दूसरी तिमाही के आंकड़े जारी करेगी। इसके अलावा Bridge Securities, Jai Mata Rolled Glass और SRU Steels भी अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेंगी।

TCS के नतीजों में मुनाफे और राजस्व की बढ़ोतरी

गुरुवार को Tata Consultancy Services (TCS) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 14.98% बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 12,075 करोड़ रुपये था। TCS का ऑपरेशंस से होने वाला कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी जुलाई-सितंबर तिमाही में 11.23% बढ़कर 73,118 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 65,799 करोड़ रुपये था।

10 अक्टूबर को भी आएंगे कंपनियों के नतीजे

कंपनियों के तिमाही नतीजों का सिलसिला 10 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। इस दिन Avenue Supermarts दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। इसके अलावा Premier Plyfilm, Karnika Industries और LCC Infotech भी अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेंगी। ऐसे में निवेशकों के लिए आने वाले दिनों में कंपनियों की कमाई और कारोबार से जुड़े आंकड़े अहम रहेंगे।

अगला लेख