return to news
  1. Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में आज उछाल, कमजोर डॉलर और यील्ड में गिरावट का असर, जानें अपने शहर का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में आज उछाल, कमजोर डॉलर और यील्ड में गिरावट का असर, जानें अपने शहर का भाव

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 09, 2026, 08:15 IST

सारांश

अमेरिकी डॉलर कमजोरी आने से सोना और चांदी दूसरे देशों के निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत सस्ते हो जाते हैं। इससे इनकी मांग बढ़ सकती है। इसके अलावा, अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न लगातार दूसरे सत्र में घटा। ब्याज दरों में गिरावट से सोने को फायदा मिलता है।

Gold-Silver

Gold-Silver: महंगे कच्चे तेल और पश्चिम एशिया में सप्लाई बाधित होने की आशंका से महंगाई बढ़ने का डर बना हुआ है।

Gold-Silver Price: सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। दोनों ही धातुओं की कीमतों में आज बढ़ोतरी नजर आ रही है। bullions.co.in के मुताबिक आज सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 149,910 रुपये पर है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो यह 221,470 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और US ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से कीमती धातुओं की मांग को बढ़ावा मिला।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दूसरी तरफ US कॉमेक्स पर सोना 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 4,198.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच या है, जबकि चांदी 1.56% की बढ़त के साथ 60.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। India MCX पर सोना 149,735 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 221,211 रुपये प्रति किलो के स्तर पर हैं।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹149,380 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹149,640 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹149,440 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹150,070 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹149,760 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹149,880 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹220,690 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹221,070 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹220,780 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹221,710 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹221,240 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹221,420 प्रति किलोग्राम

क्यों बढ़े दाम

अमेरिकी डॉलर कमजोरी आने से सोना और चांदी दूसरे देशों के निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत सस्ते हो जाते हैं। इससे इनकी मांग बढ़ सकती है। इसके अलावा, अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न लगातार दूसरे सत्र में घटा। ब्याज दरों में गिरावट से सोने को फायदा मिलता है, क्योंकि सोना अपने आप कोई ब्याज नहीं देता। ऐसे में बॉन्ड पर कम रिटर्न मिलने से सोने में निवेश करना अधिक आकर्षक हो सकता है।

हालांकि, महंगे कच्चे तेल और पश्चिम एशिया में सप्लाई बाधित होने की आशंका से महंगाई बढ़ने का डर बना हुआ है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें ऊंची रख सकता है या उन्हें और बढ़ा सकता है। ऊंची ब्याज दरें सोने की कीमतों पर दबाव डाल सकती हैं। चांदी की कीमत पर निवेश की मांग के साथ-साथ उद्योगों में इसके इस्तेमाल का भी असर पड़ता है।

सोने-चांदी के लिए ये फैक्टर्स अहम

अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को लेकर फैसला सोने और चांदी की आगे की चाल के लिए अहम रहेगा। महंगाई को 2% के लक्ष्य तक लाने के लिए केंद्रीय बैंक को ब्याज दरें फिर बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। CME FedWatch आंकड़ों के मुताबिक ट्रेडर्स अक्टूबर में ब्याज दरें बढ़ने की 18% और दिसंबर में दरें बढ़ने की 82% संभावना मान रहे थे।

पश्चिम एशिया में होने वाले घटनाक्रम भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है। अगर क्षेत्र में तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख