return to news
  1. Stock Market: FII की वापसी, क्रूड ऑयल में गिरावट, इन फैक्टर्स से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

मार्केट न्यूज़

Stock Market: FII की वापसी, क्रूड ऑयल में गिरावट, इन फैक्टर्स से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 11:47 IST

सारांश

Stock Market: विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में लंबे समय बाद निवेश किया है। हाल ही में 15 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FII) ने ₹666 करोड़ की खरीदारी की है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। इस खबर के चलते भी मार्केट का सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत से तनाव कम होने की उम्मीद है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 16 अप्रैल को तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 610 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 78,730.32 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 170 अंक बढ़कर 24400 के आसपास ट्रेड कर रहा था। हालांकि, बाद में कुछ प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद बनी हुई है, जिससे आज बाजार को सपोर्ट मिला। यहां हमने बाजार में तेजी की वजहें बताई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कच्चे तेल में गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत दोबारा शुरू होने की उम्मीद बनी है। इस बीच क्रूड ऑयल के भाव में आज फिर गिरावट है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह 0.24 फीसदी गिरकर 94.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर ट्रेड कर रहा था। भारत के लिए यह पॉजिटिव खबर है क्योंकि देश अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।

विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में लंबे समय बाद निवेश किया है। हाल ही में 15 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FII) ने ₹666 करोड़ की खरीदारी की है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। इस खबर के चलते भी मार्केट का सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद

अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत से तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। वेस्ट एशिया में लंबे समय से तनाव बना हुआ था, लेकिन अब बातचीत की उम्मीद से निवेशकों को राहत मिली है।

ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती

आज ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार Nasdaq Composite और S&P 500 लगातार अच्छे प्रदर्शन कर रहे हैं और रिकॉर्ड हाई के आसपास हैं। एशिया में भी Nikkei 225 नए हाई पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि दुनियाभर के निवेशकों का भरोसा बना हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख