मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 09:12 IST
सारांश
Q4 Results Live: आज कुछ अन्य कंपनियां जैसे SG Finserve, Vashu Bhagnani Industries, Infollion Research Services, Lloyds Luxuries और Roselabs Finance भी Q4 रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार हैं।

Q4 results: आज नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Waaree Renewable Technologies, VST Industries और Alok Industries भी शामिल हैं।
इसी के साथ कुछ अन्य कंपनियां जैसे SG Finserve, Vashu Bhagnani Industries, Infollion Research Services, Lloyds Luxuries और Roselabs Finance भी Q4 रिजल्ट घोषित करेंगी। यहां आज के तिमाही नतीजों की पूरी जानकारी दी गई है।
HDFC Life Insurance ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹2.10 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद ही दिया जाएगा। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 19 जून 2026 तय की गई है। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड का भुगतान 20 जुलाई 2026 को या उसके बाद किया जाएगा।
HDFC Life Insurance Company ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही (Q4FY26) में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4% बढ़कर ₹495.65 करोड़ हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ ₹476.54 करोड़ था।
जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.89 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस दौरान ₹3501.8 करोड़ का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹3569.6 करोड़ था। हालांकि पिछली दिसंबर तिमाही के मुकाबले Wipro का मुनाफा 12.27 फीसदी बढ़ गया है।
विप्रो का रेवेन्यू 7.69% बढ़कर ₹24,236.3 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹22,504.2 करोड़ था।
HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मार्च तिमाही में अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 2.41% की गिरावट दर्ज की। यह मुनाफा पिछले साल के ₹638.73 करोड़ के मुकाबले घटकर ₹623.29 करोड़ रह गया।
कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए ₹5 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹54 का फ़ाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। इस पर आने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है।
Amir Chand Jagdish Kumar के शेयरों की हाल ही में मार्केट में लिस्टिंग हुई है। कंपनी ने अब अपने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹571 करोड़ हो गया।
कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के लिए ₹35 करोड़ का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹18 करोड़ था। Q4FY26 में कंपनी का EBITDA 76% बढ़कर ₹65 करोड़ हो गया, जबकि Q4FY25 में यह ₹37 करोड़ था।
तिमाही नतीजों से पहले HDFC Life Insurance Company के शेयरों में मामूली तेजी नजर आ रही है। आज इसमें 0.25 फीसदी की मामूली बढ़त है और यह 642.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
तिमाही नतीजों के अलावा विप्रो शेयर बायबैक और डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी फैसला लेने जा रही है। ऐसे में निवेशकों की नजर इसके शेयरों पर टिक गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अनुमान है कि कंपनी FY26 के लिए करीब ₹10.56 प्रति शेयर डिविडेंड दे सकती है। इसके अलावा माना जा रहा है कि कंपनी ₹16,000 करोड़ से ₹18,500 करोड़ के बीच का बायबैक कर सकती है।
तिमाही नतीजों से पहले आज विप्रो के शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 0.17 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 209.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख