return to news
  1. 24 नवंबर को शेयर मार्केट रहेगा बंद, किन-किन जगहों पर बैंकों में भी रहेगी छुट्टी, यहां देखें लिस्ट

मार्केट न्यूज़

24 नवंबर को शेयर मार्केट रहेगा बंद, किन-किन जगहों पर बैंकों में भी रहेगी छुट्टी, यहां देखें लिस्ट

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 23, 2026, 09:20 IST

सारांश

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की ओर से जारी 2026 के ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

बैंक की छुट्टी

24 नवंबर को कहां-कहां नहीं खुलेंगे बैंक? (Photo: Shutterstock)

नवंबर का महीना खत्म होने से पहले शेयर बाजार और बैंकिंग सर्विसेज से जुड़े लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। 24 नवंबर 2026, मंगलवार यानी कि कल गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुला रहेगा या बंद? इस छुट्टी का असर केवल बैंकिंग सर्विसेज पर ही नहीं, बल्कि शेयर मार्केट के कारोबार पर भी पड़ेगा। निवेशकों, ट्रेडर्स और बैंक कस्टमर्स के लिए यह जानना जरूरी है कि 24 नवंबर को कौन-कौन सी सर्विसेज उपलब्ध रहेंगी और किन जगहों पर बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

24 नवंबर को शेयर मार्केट में नहीं होगा कारोबार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की ओर से जारी 2026 के ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा। यानी निवेशक न तो सामान्य तरीके से शेयरों की खरीद-बिक्री कर पाएंगे और न ही फ्यूचर एवं ऑप्शन में ट्रेडिंग कर सकेंगे। शेयर मार्केट में अब कारोबार बुधवार, 25 नवंबर को सामान्य समय पर शुरू होगा। NSE और BSE में प्री-ओपनिंग सेशन सुबह 9 बजे और सामान्य ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगी। कमोडिटी मार्केट की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह का कारोबार बंद रहेगा, जबकि शाम के सेशन में ट्रेडिंग शुरू होगी। ऐसे में कमोडिटी ट्रेडर्स को अपने सौदों की योजना इसी हिसाब से बनानी चाहिए।

इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवंबर 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते कई रीजन में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस दिन जिन रीजन में बैंक बंद रहने की जानकारी दी गई है, उनमें शामिल हैं-

आइजोल

बेलापुर

भोपाल

भुवनेश्वर

चंडीगढ़

देहरादून

हैदराबाद

इटानगर

जयपुर

जम्मू

कानपुर

कोहिमा

कोलकाता

लखनऊ

मुंबई

नागपुर

नई दिल्ली

रायपुर

रांची

शिमला

श्रीनगर

इन रीजन के बैंकों में सामान्य कामकाज नहीं होगा। हालांकि, छुट्टी का नियम शहर और RBI के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार लागू होता है। इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय शाखा से जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

छुट्टी के दिन भी चालू रहेंगी ये बैंकिंग सर्विसेज

बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी वित्तीय काम रुक जाएंगे। छुट्टी के दिन भी UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से इस्तेमाल की जा सकती हैं।

ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने और डिजिटल भुगतान जैसे काम घर बैठे कर सकेंगे। हालांकि, चेक क्लियरेंस, बैंक काउंटर पर नकद जमा और निकासी तथा दस्तावेजों से जुड़े कुछ कामों के लिए शाखा खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।

निवेशकों और बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

24 नवंबर की छुट्टी को देखते हुए निवेशक अपने ट्रेड और पेमेंट की योजना पहले से बना लें। वहीं बैंक ग्राहकों को भी चेक जमा करने, जरूरी दस्तावेज देने और अन्य शाखा संबंधी कामों को समय रहते पूरा कर लेना चाहिए। शेयर बाजार में कारोबार बुधवार से दोबारा शुरू होगा, जबकि बैंकिंग सर्विसेज संबंधित रीजन के वर्किंग डे के हिसाब से उपलब्ध होंगी।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories