return to news
  1. Stocks to Watch: Tata Steel का ₹28,000 करोड़ का सौदा, Maruti ने बढ़ाए कारों के दाम, आज इन शेयरों पर नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Tata Steel का ₹28,000 करोड़ का सौदा, Maruti ने बढ़ाए कारों के दाम, आज इन शेयरों पर नजर

Shubham Singh Thakur

6 min read | अपडेटेड November 23, 2026, 07:49 IST

सारांश

Maruti Suzuki ने चुनिंदा कार मॉडल की कीमतों में औसतन 0.31% बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 22 नवंबर 2026 से लागू हो गई है। कंपनी ने लगातार बढ़ती लागत का हवाला दिया है और कहा है कि खर्च कम करने की कोशिशों के बावजूद कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया था।

Stocks to watch

RVNL को East Coast Railway के 348.48 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में L1 बिडर घोषित किया गया है।

Stocks to Watch: आज 23 नवंबर को कई कंपनियों के शेयर खबरों और नए बिजनेस अपडेट्स के चलते फोकस में रहेंगे। Tata Steel का 28,000 करोड़ रुपये तक का सौदा, Ashoka Buildcon और RVNL को मिले बड़े प्रोजेक्ट्स, Maruti Suzuki की कीमतों में बढ़ोतरी और Adani Energy Solutions के नए पावर ट्रांसमिशन व बिजली सप्लाई से जुड़े समझौते निवेशकों के लिए अहम रहेंगे। इसके अलावा Waaree Energies, Indian Bank, Berger Paints और अन्य कंपनियों से जुड़े अपडेट भी शेयरों में हलचल पैदा कर सकते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki ने चुनिंदा कार मॉडल की कीमतों में औसतन 0.31% बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 22 नवंबर 2026 से लागू हो गई है। कंपनी ने लगातार बढ़ती लागत का हवाला दिया है और कहा है कि खर्च कम करने की कोशिशों के बावजूद कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया था।

Waaree Energies

Waaree Energies की सब्सिडियरी Waaree Forever Energies ने SECI के साथ बिजली खरीद समझौता (PPA) किया है। इसके तहत महाराष्ट्र के सोलापुर में 700 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। इसमें 700 मेगावाट क्षमता का बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी होगा, जो 2,800 MWh ऊर्जा स्टोर कर सकेगा।

Adani Energy Solutions

Adani Energy Solutions ने REC Power Development and Consultancy के साथ Vikramshila Power Transmission में 100% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। यह अधिग्रहण बिहार में ग्रिड प्रोजेक्ट के लिए किया जा रहा है। वहीं, कंपनी की सब्सिडियरी Powerpulse Trading Solutions को WBSEDCL से 1,750 मेगावाट रिन्यूएबल बिजली सप्लाई करने का लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। इसमें 750 मेगावाट अतिरिक्त बिजली सप्लाई का विकल्प भी है। यह सप्लाई 25 साल तक होगी।

Berger Paints

Berger Paints पुणे की Roeland Private Limited को पूरी तरह खरीदने जा रही है। इस सौदे की वैल्यू 18.8 करोड़ रुपये तक है। इसमें 15.8 करोड़ रुपये बेस पेमेंट और 3 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान शामिल है, जो तय शर्तों पर निर्भर करेगा।

Ujjivan Small Finance Bank

Ujjivan Small Finance Bank ने अंतरिम CEO Carol Furtado का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाने की मंजूरी मांगी है। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है। बैंक ने नियमित MD और CEO की नियुक्ति के लिए RBI की मंजूरी का इंतजार करते हुए 1 दिसंबर से तीन महीने का एक्सटेंशन मांगा है।

GMR Airports

GMR Airports की सब्सिडियरी GMR Visakhapatnam International Airport (GVIAL) विजाग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं से जुड़े शुल्क में बदलाव करेगी। नई दरें 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगी। यह बदलाव एयरपोर्ट रेगुलेटर AERA के अप्रैल 2026 से मार्च 2031 तक के टैरिफ ऑर्डर के तहत किया जा रहा है।

Ashoka Buildcon

Ashoka Buildcon को NHAI से गुजरात में वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को बनाने के लिए 1,465 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इसमें 8 लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड रोड बनाया जाएगा। इसके अलावा, SAM India के साथ कंपनी के जॉइंट वेंचर को जयपुर मेट्रो फेज-2 के दो प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) घोषित किया गया है। इनकी कुल वैल्यू 2,758.31 करोड़ रुपये है।

Texmaco Rail

Texmaco Rail को JSW Rail Infra Logistics और JSW (South) Rail Logistics से कुल 230.58 करोड़ रुपये के दो लेटर ऑफ इंटेंट मिले हैं। इसके तहत कंपनी 553 BFNSM1 और BVCM वैगन बनाएगी। इसके अलावा North Central Railway से 115 वेल्डेबल CMS क्रॉसिंग बनाने के लिए 5.74 करोड़ रुपये का ऑर्डर भी मिला है।

RVNL

RVNL को East Coast Railway के 348.48 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में L1 बिडर घोषित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत विशाखापत्तनम में Vadlapudi Wagon Workshop की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसकी POH क्षमता 300 से बढ़ाकर 600 वैगन की जाएगी। प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा करना है।

Tata Steel और APL Apollo Tubes

Tata Steel अपने ट्यूब बिजनेस और Tata Steel Colours में पूरी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। कंपनी इन दोनों सौदों को APL Apollo Tubes के साथ करेगी, जिनकी कुल वैल्यू 28,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है। हालांकि, इस डील को मार्च 2028 तक जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिलनी बाकी है।

Welspun Living

Welspun Living ने अपनी सब्सिडियरी Welspun Home Solutions के जरिए 3,200 करोड़ रुपये तक निवेश करने की मंजूरी दी है। कंपनी टेरी टॉवल बनाने की क्षमता करीब 29,000 मीट्रिक टन बढ़ाएगी। इसके अलावा स्पिनिंग और वीविंग ऑपरेशन का भी विस्तार होगा। इस प्रोजेक्ट को 31 दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Indian Bank

Indian Bank के बोर्ड ने Basel III के नियमों के तहत AT1 और Tier-2 बॉन्ड जारी करके 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। इससे बैंक की कुल फंड जुटाने की मंजूरी 5,000 करोड़ रुपये हो गई है। यह रकम वित्त वर्ष 2027 में जरूरत के हिसाब से अलग-अलग चरणों में जुटाई जाएगी।

Aurobindo Pharma

Aurobindo Pharma की सब्सिडियरी Apitoria Pharma की आंध्र प्रदेश स्थित Unit-VI मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का US FDA ने निरीक्षण किया था। अब इस निरीक्षण को VAI (Voluntary Action Indicated) कैटेगरी में रखा गया है। निरीक्षण 24 से 28 अगस्त 2026 के बीच हुआ था और FDA ने EIR जारी कर दिया है।

IndusInd Bank

IndusInd Bank ने पूर्व MD और CEO Sumant Kathpalia की नौकरी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी है। बैंक ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मालस और क्लॉबैक प्रावधान लागू किए हैं, जो उनकी 24 मार्च 2020 से नियुक्ति के समय से प्रभावी होंगे। उन्होंने 29 अप्रैल 2025 को पद से इस्तीफा दिया था और 18 जून 2025 को उन्हें सस्पेंड किया गया था।

Cohance Life Sciences

Cohance Life Sciences ने बताया कि US FDA ने तेलंगाना स्थित उसकी दवा बनाने वाली फैसिलिटी का निरीक्षण पूरा कर लिया है। FDA ने EIR जारी किया है और फैसिलिटी को VAI कैटेगरी में रखा है। इसका मतलब है कि निरीक्षण में कुछ कमियां मिलीं, लेकिन फिलहाल तत्काल कार्रवाई की जरूरत वाली गंभीर स्थिति नहीं मानी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories