return to news
  1. IPO में लगा पैसा बना शेयर या नहीं? Crystal Crop Protection अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का आसान तरीका

मार्केट न्यूज़

IPO में लगा पैसा बना शेयर या नहीं? Crystal Crop Protection अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का आसान तरीका

Namita Shukla

5 min read | अपडेटेड November 23, 2026, 08:10 IST

सारांश

कंपनी के लिए इस IPO का एक बड़ा उद्देश्य कर्ज का बोझ कम करना है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से 247.94 करोड़ रुपये अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट पर खर्च किए जाएंगे।

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन आईपीओ

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक (Photo: Shutterstock)

भारत की कृषि और एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड कंपनी अब शेयर मार्केट में डेब्यू करने के बहुत करीब पहुंच चुकी है। 18 से 20 नवंबर तक इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो खुला था और आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है। कंपनी का कारोबार केवल कीटनाशक और खरपतवार नियंत्रण उत्पादों तक सीमित नहीं है, बल्कि बीज और प्राकृतिक फसल सुरक्षा उत्पादों के क्षेत्र में भी इसकी मजबूत मौजूदगी है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि कंपनी का बिजनेस कितना बड़ा है, इसकी कमाई की स्थिति कैसी है और IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कहां किया जाएगा? लेकिन सबसे पहले एक नजर डालते हैं कि अगर आपने इस आईपीओ में दांव लगाया है, तो कैसे अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करें?

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कितना बड़ा है क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का बिजनेस?

1994 में स्थापित क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन एक इंटीग्रेटेड एग्रीकल्चर सॉल्यूशन कंपनी है। इसका कारोबार मुख्य रूप से दो बड़े सेगमेंट में बंटा है- क्रॉप प्रोटेक्शन और सीड्स। कंपनी हर्बिसाइड, फंगीसाइड और इंसेक्टिसाइड जैसे प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। इसके अलावा बायोस्टिमुलेंट, बायोप्रोटेक्टेंट, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर, लिक्विड फर्टिलाइजर और माइक्रोन्यूट्रिएंट जैसे प्रोडक्ट्स भी इसके पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।

कंपनी की मौजूदगी 23 राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों में है। इसके पास 14,700 से ज्यादा स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर्स और 36 से अधिक डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर हैं। जून 2026 तक कंपनी के पास 275 से अधिक हाइब्रिड सीड वैरायटी थीं। इसका कारोबार भारत के अलावा एशिया और अफ्रीका के कई देशों तक फैला है।

कंपनी की आर्थिक स्थिति कितनी मजबूत?

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल रेवेन्यू करीब 3,152 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह लगभग 2,691 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर करीब 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। मुनाफे की बात करें तो FY26 में नेट प्रॉफिट 144.91 करोड़ रुपये रहा, जो FY25 के 118.39 करोड़ रुपये से करीब 22.4 फीसदी अधिक है। EBITDA भी 315.28 करोड़ रुपये से बढ़कर 456.23 करोड़ रुपये हो गया। ये आंकड़े कंपनी के कारोबार और ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार का संकेत देते हैं।

कैसा रहा IPO का सब्सक्रिप्शन?

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का IPO 18 से 20 नवंबर 2026 तक खुला था। कंपनी ने इस इश्यू के जरिए करीब 455.49 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा था। इसमें 354.77 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और करीब 100.71 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था। शेयरों का प्राइस बैंड 259 से 272 रुपये रखा गया था। निवेशकों ने इस इश्यू में अच्छी दिलचस्पी दिखाई। अंतिम दिन उपलब्ध सब्सक्रिप्शन आंकड़ों के मुताबिक IPO करीब 17.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें QIB कैटेगरी 15.81 गुना, NII कैटेगरी 39.16 गुना और रिटेल निवेशकों की कैटेगरी करीब 9.71 गुना सब्सक्राइब हुई। खास बात यह रही कि गैर-संस्थागत निवेशकों की तरफ से सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली।

IPO के पैसे का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी के लिए इस IPO का एक बड़ा उद्देश्य कर्ज का बोझ कम करना है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से 247.94 करोड़ रुपये अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 22.06 करोड़ रुपये सहायक कंपनी सफायर क्रॉप साइंस में निवेश किए जाएंगे, ताकि वह भी अपना बकाया कर्ज चुका सके। बचे हुए फंड का इस्तेमाल संभावित अधिग्रहण, रणनीतिक कारोबारी अवसरों और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए होगा।

क्या है कंपनी का फ्यूचर प्लान?

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन की भविष्य की रणनीति अपने मौजूदा कारोबार को मजबूत करने के साथ नए बाजारों में विस्तार करने की है। कंपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट, नए प्रोडक्ट्स और हाइब्रिड बीजों पर जोर दे रही है। गुजरात के झगड़िया में नए प्लांट की तैयारी भी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है। इसके अलावा अधिग्रहण के जरिए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories