return to news
  1. Stock Market: US-ईरान में दूसरे दौर की बातचीत की उम्मीद, आज इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US-ईरान में दूसरे दौर की बातचीत की उम्मीद, आज इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 15, 2026, 10:50 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए एक बार फिर बातचीत शुरू हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि इस हफ्ते ईरान के साथ बातचीत का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। इसके अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा कि ट्रंप प्रशासन एक बड़ा समझौता करना चाहता है।

Stock Market

Stock Market: एशिया और अमेरिका के शेयर बाजार ऊपर गए हैं।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 अप्रैल को शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 1300 अंकों की बढ़त है और यह 78137.58 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 384.70 अंकों की तेजी रही और यह 24227.35 के लेवल पर पहुंच गया। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। इस खबर के बाद आज बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। यहां हमने बाजार में तेजी की वजहें बताई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान की बातचीत फिर शुरू होने की उम्मीद

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए एक बार फिर बातचीत शुरू हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि इस हफ्ते ईरान के साथ बातचीत का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। इसके अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा कि ट्रंप प्रशासन एक बड़ा समझौता करना चाहता है।

ग्लोबल मार्केट्स से पॉजिटिव संकेत

ग्लोबल मार्केट्स से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशिया और अमेरिका के शेयर बाजार ऊपर गए हैं। जैसे Nasdaq Composite, S&P 500 और Dow Jones Industrial Average में बढ़त हुई है। जब दुनिया के बड़े बाजार अच्छा करते हैं, तो उसका असर भारत के बाजार पर भी पॉजिटिव पड़ता है।

क्रूड ऑयल 100 डॉलर के नीचे

कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.85 फीसदी की बढ़त है और यह 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता दिखा। हालांकि कुछ दिनों पहले इसका भाव 100 डॉलर के ऊपर था। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमत का भारत पर सीधा असर पड़ता है।

रुपये में मजबूती

आज रुपये में मजबूती आई है। रुपया डॉलर के मुकाबले थोड़ा मजबूत होकर 93.15 पर आ गया है। इसका कारण भी यही है कि तेल सस्ता हुआ है और डॉलर थोड़ा कमजोर पड़ा है। मजबूत रुपया बाजार के लिए अच्छा संकेत होता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख