return to news
  1. क्या आज पेटीएम देगा 7.5 लाख इन्वेस्टरों को गुड न्यूज? Q1 रिजल्ट्स के साथ बोनस शेयरों के ऐलान पर नजर

मार्केट न्यूज़

क्या आज पेटीएम देगा 7.5 लाख इन्वेस्टरों को गुड न्यूज? Q1 रिजल्ट्स के साथ बोनस शेयरों के ऐलान पर नजर

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 20, 2026, 08:47 IST

सारांश

पेटीएम के शेयरों में आज हलचल की उम्मीद है। कंपनी आज जून तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली है, साथ ही बोनस शेयरों को लेकर भी चर्चा तेज है। एक नजर डालते हैं कि पेटीएम के जून तिमाही नतीजों से क्या उम्मीदें हैं?

शेयर सूची

पेटीएम शेयर

पेटीएम के शेयरों में आज हलचल की उम्मीद (Photo: Shutterstock)

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन्स लिमिटेड के शेयरों में आज काफी हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनी आज फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के पहले क्वार्टर के फाइनेंशियल रिजल्ट का ऐलान करने वाली है। पिछले कुछ दिनों में पेटीएम के शेयरों में काफी तेजी देखी गई है। कंपनी के बोर्ड मीटिंग में दो बड़े मुद्दों पर चर्चा की जाने की उम्मीद है। जून क्वार्टर के नतीजों के ऐलान के साथ-साथ कंपनी आज बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगी। अगर ऐसा होता है, तो एक पब्लिक कंपनी के तौर पर पेटीएम के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब वह अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी करेगी। बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है, और इसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी भी जरूरी होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पेटीएम के शेयरों का कैसा रहा है प्रदर्शन

पिछले एक साल के प्रदर्शन पर अगर नजर डालें तो पेटीएम के शेयरों ने 26% तक का रिटर्न दिया है, यानी कि प्रति शेयर पर करीब 284 रुपये तक का प्रॉफिट हुआ है, वहीं पिछले एक महीने में शेयरों ने 23% यानी कि प्रति शेयर 254 रुपये तक का रिटर्न दिया है। पिछले एक सप्ताह में शेयरों में .2% यानी कि 3 रुपये के आस-पास की तेजी देखी गई है। शुक्रवार को पेटीएम के शेयर .96% यानी कि 13.10 रुपये लुढ़ककर 1,348 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे।

पेटीएम शेयरों के तिमाही नतीजे से क्या उम्मीदें?

जून तिमाही के आखिर में, पेटीएम के पास कुल 7.5 लाख से ज्यादा छोटे रिटेल शेयरहोल्डर्स थे, यानी ऐसे शेयरहोल्डर्स जिनका ज्यादातर शेयर कैपिटल 2 लाख रुपये तक था। कंपनी में इन रिटेल शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 8% से ज्यादा है। हालांकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, वे लगातार नौ तिमाहियों से विजय शेखर शर्मा की अगुवाई वाली इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं। जहां रिटेल निवेशक पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं, वहीं म्यूचुअल फंड लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। जून तिमाही के आखिर में, म्यूचुअल फंड्स के पास पेटीएम में 17.94% हिस्सेदारी थी। कंपनी में कोई प्रमोटर शेयरहोल्डिंग नहीं है। विजय शेखर शर्मा को भी पब्लिक शेयरहोल्डर माना जाता है, और उनके पास 9% हिस्सेदारी है।

कैसे रहे थे पिछले तिमाही नतीजे?

पेटीएम ने 6 मई, 2026 को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर यानी कि मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी ने 184 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जो पिछले साल के इसी पीरियड में हुए 540 करोड़ रुपये के नुकसान से एक बड़ी रिकवरी थी। ऑपरेशन्स से होने वाली इनकम सालाना आधार पर 18.4% बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख