return to news
  1. एक्सिस बैंक के Q1 नतीजे घोषित: मुनाफा 23% बढ़कर ₹7114 करोड़ पर, एसेट क्वालिटी में सुधार

मार्केट न्यूज़

एक्सिस बैंक के Q1 नतीजे घोषित: मुनाफा 23% बढ़कर ₹7114 करोड़ पर, एसेट क्वालिटी में सुधार

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 18, 2026, 14:45 IST

सारांश

Axis Bank Q1 Results: जून 2026 के अंत तक बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला। ग्रॉस एनपीए (GNPA) घटकर 1.28% रह गया, जो एक साल पहले 1.57% था। वहीं, नेट एनपीए (NNPA) भी 0.45% से घटकर 0.39% पर आ गया।

शेयर सूची

Axis Bank

Axis Bank: जून 2026 के अंत तक बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला।

Axis Bank Q1 Results: प्राइवेट सेक्टर लेंडर एक्सिस बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23% बढ़कर ₹7114 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹5806 करोड़ था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 8% बढ़कर ₹14,646 करोड़ रही। बैंक के शेयरों में शुक्रवार को 1.86 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1328.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एसेट क्वालिटी और मजबूत हुई

जून 2026 के अंत तक बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला। ग्रॉस एनपीए (GNPA) घटकर 1.28% रह गया, जो एक साल पहले 1.57% था। वहीं, नेट एनपीए (NNPA) भी 0.45% से घटकर 0.39% पर आ गया।

बैंक के खराब कर्ज (Slippages) भी घटकर ₹5,566 करोड़ रह गए, जो पिछले साल ₹8,200 करोड़ थे। बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो 70% पर बना रहा। एक्सिस बैंक की फीस से होने वाली आय 7% बढ़कर ₹6,156 करोड़ हो गई। इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹11,659 करोड़ और कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹11,122 करोड़ रहा।

प्रोविजन और बैलेंस शीट

तिमाही के दौरान बैंक ने ₹2,223 करोड़ का प्रोविजन किया, जिसमें ₹2,079 करोड़ लोन लॉस प्रोविजन शामिल है। इसके अलावा बैंक ने पिछली तिमाही में बनाए गए ₹2,001 करोड़ के अतिरिक्त प्रोविजन को भी बरकरार रखा है, जिसका इस तिमाही में इस्तेमाल नहीं किया गया।

जमा और कर्ज में अच्छी ग्रोथ

Axis Bank का कारोबार भी मजबूत रहा। बैंक के कुल डिपॉजिट 18% बढ़कर ₹13.73 लाख करोड़ हो गए, जबकि नेट एडवांस 19% बढ़कर ₹12.62 लाख करोड़ पहुंच गया। कॉरपोरेट लोन में 38%, SME लोन में 25% और रिटेल लोन में 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बैंक की कुल बैलेंस शीट भी 20% बढ़कर ₹19.22 लाख करोड़ हो गई। 30 जून 2026 तक बैंक का Basel III के तहत कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 16.67% और CET-1 रेशियो 14.64% रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख