return to news
  1. Vodafone Idea का घाटा Q1 में कम होकर ₹3,754 करोड़ पर, शेयरों में आज हलचल की उम्मीद

मार्केट न्यूज़

Vodafone Idea का घाटा Q1 में कम होकर ₹3,754 करोड़ पर, शेयरों में आज हलचल की उम्मीद

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 11, 2026, 08:07 IST

सारांश

इस रिव्यू पीरियड में टेलीकॉम कंपनी की वित्त लागत 13% घटकर 5,120 करोड़ रुपये रही। पिछले साल जून तिमाही में यह 5,893 करोड़ रुपये थी। रिव्यू क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 6% बढ़कर 11,689 करोड़ रुपये रही, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की इसी क्वार्टर में यह 11,023 करोड़ रुपये थी।

शेयर सूची

IDEA
--
वोडाफोन आइडिया

वोडाफोन आइडिया शेयरों में आज हलचल (Photo: Shutterstock)

कर्ज में फंसी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) के शेयरों में आज हलचल होने की उम्मीद है। सोमवार को मार्केट क्लोज होने के बाद वोडाफोन आइडिया ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के अपने पहले क्वार्टर के नतीजे घोषित किए। Q1 नतीजे आने से पहले सोमवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर 1.25% यानी कि 16 पैसे बढ़कर 12.91 रुपये पर क्लोज हुए थे। वोडाफोन आइडिया का घाटा मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की अप्रैल-जून तिमाही में कम होकर 3,754 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से घाटे में कमी सरकार की ओर से बकाया राशि के भुगतान में दी गई राहत के कारण हुई। वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को शेयर मार्केट को दी सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी को 6,611 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस रिव्यू पीरियड में टेलीकॉम कंपनी की वित्त लागत 13% घटकर 5,120 करोड़ रुपये रही। पिछले साल जून तिमाही में यह 5,893 करोड़ रुपये थी। रिव्यू क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 6% बढ़कर 11,689 करोड़ रुपये रही, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की इसी क्वार्टर में यह 11,023 करोड़ रुपये थी। कंपनी के ग्राहकों की संख्या जून तिमाही में करीब 2% घटकर 19.31 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 19.77 करोड़ थी, हालांकि, कंपनी का फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के पहले क्वार्टर में प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एवरेज रेवेन्यू पर कस्टमर, एआरपीयू) 10.2% बढ़कर 195 रुपये हो गया, जबकि इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर के पहले क्वार्टर में यह 177 रुपये था।

रिव्यू क्वार्टर में कंपनी के 4जी और 5जी कस्टमर्स की संख्या सालाना आधार पर करीब 2% बढ़कर 13 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह संख्या 12.74 करोड़ थी। कंपनी ने विभिन्न माध्यमों से जून क्वार्टर में कुल 6,400 करोड़ रुपये का फाइनेंसिंग हासिल की है। 30 जून, 2026 तक वोडाफोन आइडिया की वैधानिक भुगतान देनदारियां 1.56 लाख करोड़ रुपये थीं। कंपनी को अपने भुगतान दायित्व के तहत जून, 2027 तक दूरसंचार विभाग को 9,259 करोड़ रुपये चुकाने हैं। कंपनी पर बैंकों से लिया गया कर्ज रिव्यू क्वार्टर 211 करोड़ रुपये था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख