return to news
  1. Stocks To Watch: Mahindra, BSE और TVS Motor समेत इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, देखें पूरी लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: Mahindra, BSE और TVS Motor समेत इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, देखें पूरी लिस्ट

Upstox

4 min read | अपडेटेड August 11, 2026, 07:31 IST

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के जुलाई बिक्री आंकड़ों में तेजी आई है, जबकि निफ्टी 50 में विप्रो की जगह BSE को शामिल किया जाएगा।

Stocks to watch, August 11, 2026

आज शेयर बाजार में कई कंपनियों पर निवेशकों की नजर होगी।

शेयर बाजार में आज ट्रेडिंग के दौरान कई कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। बाजार में कई कंपनियों के कॉर्पोरेट फैसलों, नए ऑर्डर मिलने, रणनीतिक बदलावों और ऑटो बिक्री के आंकड़ों की वजह से हलचल देखने को मिल सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीएसई, विप्रो, टीवीएस मोटर और प्रेस्टिज एस्टेट्स जैसी बड़ी कंपनियां आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चर्चा में रह सकती हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या बता रहे महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील के आंकड़े?

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के जुलाई महीने के प्रदर्शन आंकड़े सामने आए हैं। कंपनी के जुलाई प्रोडक्शन में सालाना आधार पर 20% की बढ़त दर्ज की गई है और यह 1,01,954 यूनिट पर पहुंच गया है। जुलाई के दौरान कंपनी की सेल्स में भी 25% का इजाफा हुआ है और यह 1,02,710 यूनिट रही है। वहीं जुलाई में कंपनी का एक्सपोर्ट 47% बढ़कर 4,159 यूनिट दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू स्टील का कुल स्टील प्रोडक्शन सालाना आधार पर 3% बढ़कर 24 लाख टन हो गया है, जो पिछले साल 23.3 लाख टन था। भारत में कंपनी का प्रोडक्शन 4% बढ़कर 23.4 लाख टन दर्ज हुआ है, जबकि अमेरिका में इसका ऑपरेशनल प्रोडक्शन 13% घटकर 0.6 लाख टन रह गया है।

निफ्टी 50 इंडेक्स में होगा बड़ा बदलाव

इंडेक्स की बात करें तो एनएसई इंडेक्स के अर्धवार्षिक रिव्यू के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया है। 30 सितंबर से निफ्टी 50 इंडेक्स में विप्रो लिमिटेड की जगह बीएसई लिमिटेड को शामिल किया जाएगा। इस बदलाव की पुष्टि एनएसई इंडेक्स ने अपने ब्रॉड मार्केट इंडेक्स रिव्यू के तहत की है, जिससे इन दोनों कंपनियों के शेयरों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

ऑटो और डिफेंस सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों ने भी अहम जानकारियां साझा की हैं। TVS मोटर ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 1,000 करोड़ रुपये के एनसीडी अलॉट किए हैं। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल को 31 जुलाई से अब तक 541 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल हुए हैं, जिससे इस डिफेंस शेयर में एक्शन रहने की उम्मीद है।

रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से भी बड़ी खबरें आ रही हैं। प्रेस्टिज एस्टेट्स की सब्सिडियरी कंपनी प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी में सीपीपीआईबी 3,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करने जा रही है और वह कंपनी में 28% तक की हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके अलावा दिलीप बिल्डकॉन ने एनसीडी और अन्य तरीकों से 2,000 करोड़ रुपये तक की फंडरेजिंग को मंजूरी दे दी है। साथ ही कंपनी अपने मेखाली पावर और डीबीएल रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स को अल्फा अल्टरनेटिव्स को 8,400 करोड़ रुपये में बेचेगी।

कई अन्य कंपनियों में भी बड़े वित्तीय फैसले लिए गए हैं। एपीएआर इंडस्ट्रीज ने 14,801.25 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर अपना QIP इश्यू खोल दिया है। पीसी ज्वैलर ने भी QIP के जरिए 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। प्रिसिजन वायर्स इंडिया डिबेंचर के जरिए 150 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्लान बना रही है और उसने मोहनदास पाई के रिटायरमेंट के बाद क्रिना पारिख को डिप्टी सीएफओ बनाया है। भारत फोर्ज ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स में 241 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है। इसके अलावा रेलटेल को डाक विभाग से 119 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख