return to news
  1. Paytm Share Price: 10% तक टूटा शेयर, UPI कैप डेडलाइन पर Goldman Sachs की नजर

मार्केट न्यूज़

Paytm Share Price: 10% तक टूटा शेयर, UPI कैप डेडलाइन पर Goldman Sachs की नजर

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 08, 2026, 13:45 IST

सारांश

विजय शेखर शर्मा की फिनटेक कंपनी Paytm से जुड़ी PPBL पहले भी कई बार रेगुलेटरी जांच के दायरे में आ चुकी है। मार्च 2022 में भी सेंट्रल बैंक ने उसे नए कस्टमर जोड़ने से रोक दिया था।

शेयर सूची

पेटीएम शेयर

आज क्यों लुढ़क गए पेटीएम शेयर, क्या कुछ है अपडेट? (Photo: Shutterstock)

आज सुबह जब शेयर मार्केट खुला तो एक समय पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिक्शन्स लिमिटेड के शेयर 10% के करीब लुढ़क गए थे। शुरुआती कारोबार में पेटीएम के शेयर आज 1559 रुपये प्रति शेयर तक लुढ़ग गए थे, हालांकि बाद में इनमें कुछ सुधार भी देखने को मिला। दोपहर 1 बजे के करीब पेटीएम के शेयर 5% के आस-पास यानी कि करीब 87 रुपये गिरकर 1645 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। ऐसा तब हुआ जब एनालिस्ट्स ने बताया कि UPI मार्केट शेयर कैप लागू करने की डेडलाइन दिसंबर 2026 है, जो पेटीएम के लिए एक अहम डेवलपमेंट हो सकता है। गोल्डमैन सैक्स के एनालिस्ट्स ने एक नोट में कहा कि पेटीएम का असल मार्केट शेयर, रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन मोमेंटम मजबूत बना हुआ है, और उन्हें उम्मीद है कि यह ट्रेंड जारी रहेगा। उन्होंने हाल ही में घोषित UPI MDR को अपने अनुमानों में शामिल किया और पेटीएम के लिए EPS अनुमानों को 39% तक बढ़ा दिया, इस बदलाव से उनके EBITDA अनुमानों में भी 40% तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एनालिस्ट्स को पोस्टपेड के विस्तार और वॉलेट के संभावित री-लॉन्च से पेटीएम की कमाई और वैल्यूएशन मल्टीपल्स में बढ़ोतरी की संभावना भी दिख रही है। इसके अलावा, RBI द्वारा बैंकिंग लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को मान्यता प्राप्त शेड्यूल्ड बैंकों की लिस्ट से आधिकारिक तौर पर हटाए जाने पर भी स्टॉक में गिरावट देखी जा सकती है। इस साल अप्रैल में, RBI ने नियमों का पालन न करने की वजह से PPBL का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था। RBI ने कहा था कि बैंक का कामकाज इस तरह से चलाया जा रहा था जो उसके जमाकर्ताओं के हितों के लिए नुकसानदेह था। बाद में, दिल्ली हाई कोर्ट ने Paytm Payments Bank Ltd (PPBL) को बंद करने का आदेश दिया था।

सेंट्रल बैंक ने बुधवार को एक बयान में कहा, 'पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ऐक्ट, 1934 की दूसरी अनुसूची (Second Schedule) से हटा दिया गया है।' इस बारे में एक नोटिफिकेशन 31 जुलाई को जारी किया गया था और सितंबर में भारत के राजपत्र (Gazette of India) में पब्लिश किया गया था। RBI एक्ट की दसरी अनुसूची उन मान्यता प्राप्त बैंकों की आधिकारिक सूची है जो सेंट्रल बैंक के वित्तीय मानकों को पूरा करते हैं और जिन्हें खास ऑपरेशनल सुविधाएं मिलती हैं।

'शेड्यूल्ड बैंक' का मतलब है दूसरी अनुसूची में शामिल बैंक। विजय शेखर शर्मा की फिनटेक कंपनी Paytm से जुड़ी PPBL पहले भी कई बार रेगुलेटरी जांच के दायरे में आ चुकी है। मार्च 2022 में भी सेंट्रल बैंक ने उसे नए कस्टमर जोड़ने से रोक दिया था। लाइसेंस रद्द करते समय, RBI ने कहा था कि बैंक का कामकाज इस तरह से चलाया जा रहा था जो उसके खुद के हितों और उसके जमाकर्ताओं के हितों के लिए नुकसानदेह था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख