return to news
  1. TCS Q2 Preview: सबसे बड़ी IT कंपनी के नतीजे आज, 3% तक उछले शेयर, कितना बढ़ेगा प्रॉफिट-रेवेन्यू?

मार्केट न्यूज़

TCS Q2 Preview: सबसे बड़ी IT कंपनी के नतीजे आज, 3% तक उछले शेयर, कितना बढ़ेगा प्रॉफिट-रेवेन्यू?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 08, 2026, 10:08 IST

सारांश

TCS का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1.2% बढ़कर 73,152 करोड़ रुपये रह सकता है। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 72,275 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी की ग्रोथ में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है, लेकिन रेवेन्यू में हल्की बढ़त का अनुमान है।

शेयर सूची

TCS

TCS शाम 7 बजे अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल भी करेगी, जिसमें मैनेजमेंट तिमाही प्रदर्शन पर चर्चा करेगा।

IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) तिमाही नतीजों के ऐलान के लिए तैयार है। कंपनी आज 08 अक्टूबर को FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजे बाजार बंद होने के बाद घोषित करने जा रही है। कंपनी शाम 7 बजे अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल भी करेगी, जिसमें मैनेजमेंट तिमाही प्रदर्शन पर चर्चा करेगा और निवेशकों के सवालों के जवाब देगा। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी है और यह BSE पर 2142 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू 1.2% बढ़ने का अनुमान

ब्लूमबर्ग के अनुमानों के मुताबिक TCS का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1.2% बढ़कर 73,152 करोड़ रुपये रह सकता है। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 72,275 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी की ग्रोथ में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है, लेकिन रेवेन्यू में हल्की बढ़त का अनुमान है। कंपनी का EBIT 2.8% बढ़कर 17,802 करोड़ रुपये रह सकता है, जो पिछली तिमाही में 17,317 करोड़ रुपये था। वहीं, EBIT मार्जिन 24% से बढ़कर 24.33% रहने का अनुमान है।

मुनाफे में 3.3% बढ़ोतरी संभव

ब्लूमबर्ग के अनुमान के मुताबिक TCS का नेट प्रॉफिट Q2 में 3.3% बढ़कर 13,794 करोड़ रुपये हो सकता है। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13,349 करोड़ रुपये था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सालाना आधार पर TCS का रेवेन्यू करीब 13% और मुनाफा करीब 9% बढ़ सकता है। हालांकि, तिमाही आधार पर ग्रोथ कमजोर रहने की उम्मीद है। भारतीय IT कंपनियों के लिए क्लाइंट खर्च में सावधानी और डिस्क्रेशनरी प्रोजेक्ट्स में कमजोरी अभी भी चुनौती बनी हुई है।

इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

इस तिमाही में मार्जिन भी अहम रहेगा। सालाना वेतन बढ़ोतरी का असर धीरे-धीरे कम होने से ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी बिजनेस में दोबारा निवेश कर सकती है, जिससे मार्जिन का पूरा फायदा मुनाफे में नहीं दिखेगा। निवेशकों की नजर नए Deal Wins, AI बिजनेस और BSNL कॉन्ट्रैक्ट पर रहेगी।

इसके अलावा TCS के बोर्ड द्वारा दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी फैसला लिया जा सकता है। ऐसे में आज के नतीजों में सिर्फ मुनाफा और रेवेन्यू ही नहीं, बल्कि Deal Wins, AI से कमाई, मार्जिन और आने वाली तिमाहियों की ग्रोथ गाइडेंस भी शेयर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Q1 में कैसे रहे थे नतीजे

अप्रैल-जून तिमाही में TCS का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर ₹13,420 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,819 करोड़ रुपये था। TCS की परिचालन आय सालाना आधार पर करीब 13.9% बढ़कर ₹72,275 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹63,437 करोड़ थी। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

TCS के शेयरों में आज तेजी नजर आ रही है। हालांकि पिछले 1 महीने में इसके शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 17 फीसदी टूट चुका है। इस साल अब तक इसमें 34 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। पिछले एक साल में भी इसके निवेशकों को करीब 30 फीसदी का नुकसान हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख