return to news
  1. Veegaland Developers IPO: केरल की रियल एस्टेट कंपनी का आईपीओ जल्द, ₹210 करोड़ जुटाने की तैयारी

मार्केट न्यूज़

Veegaland Developers IPO: केरल की रियल एस्टेट कंपनी का आईपीओ जल्द, ₹210 करोड़ जुटाने की तैयारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 02, 2026, 17:06 IST

सारांश

Veegaland Developers के IPO के लिए लॉट साइज 107 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक को इस आईपीओ में कम से कम 14,980 रुपये का निवेश करना होगा। यहां इस आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Veegaland Developers IPO

Veegaland Developers IPO: इसके लिए 130-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

केरल की रियल एस्टेट कंपनी Veegaland Developers का IPO आने वाला है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए ₹210 करोड़ जुटाने का है। यह आईपीओ 10 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 15 अगस्त को बंद होगा। इसके लिए 130-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 9 सितंबर को खुलेगा। यह कंपनी मुख्य रूप से केरल में आधुनिक फ्लैट्स और अपार्टमेंट्स बनाने और बेचने का काम करती है। यहां इस आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Veegaland Developers IPO का स्ट्रक्चर

Veegaland Developers के IPO के तहत 210 करोड़ रुपये के 1.50 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। V-Guard ग्रुप की कंपनी ने दिसंबर 2025 में दाखिल अपने DRHP में तय ₹250 करोड़ के IPO साइज को कम कर दिया है। SEBI ने जून 2026 में इस ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट को मंजूरी दी थी।

जरूरी डेट्स

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 16 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 18 सितंबर तय की गई है। पब्लिक इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व रखा गया है, जबकि 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स और बाकी 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए तय किया गया है।

क्या है लॉट साइज

Veegaland Developers के IPO के लिए लॉट साइज 107 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक को इस आईपीओ में कम से कम 14,980 रुपये का निवेश करना होगा। क्युमुलेटिव कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।

Veegaland Developers का बिजनेस

वीगालैंड डेवलपर्स 'वीगालैंड होम्स' ब्रांड नाम के तहत केरल में रेजिडेंशियल अपार्टमेंट प्रोजेक्ट बनाती है। कंपनी ने 2011 में रियल एस्टेट का काम शुरू करने के बाद से 10 प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। अभी इसके 12 प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिनका बिक्री योग्य एरिया 18.57 लाख स्क्वायर फीट है। इसके साथ ही तीन आने वाले प्रोजेक्ट हैं जिनका बिक्री योग्य एरिया 4.62 लाख स्क्वायर फीट है।

फाइनेंशियल

वीगालैंड डेवलपर्स की टोटल इनकम FY25 में 196.22 करोड़ रुपये थी, जो FY26 में बढ़कर 254.16 करोड़ रुपये हो गई। इसी तरह कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी 20.43 करोड़ रुपये से बढ़कर 26.61 करोड़ रुपये हो गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख