return to news
  1. Auto-IT समेत कई सेक्टर्स में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 373 अंक लुढ़का, निफ्टी 23914 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Auto-IT समेत कई सेक्टर्स में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 373 अंक लुढ़का, निफ्टी 23914 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 02, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, HCL Tech, M&M, Asian Paints और HUL के शेयरों में नजर आई। दूसरी तरफ Adani Ports, Power Grid, NTPC, Bajaj Finserv और ITC के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 02 सितंबर को पूरे दिन बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 373.93 अंकों की गिरावट रही और यह 76,570.35 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 141.35 अंकों की कमजोरी के साथ 23914.45 के लेवल पर क्लोज हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच नए हमलों के बीच क्रूड ऑयल के भाव में आज एक बार फिर उछाल आया है। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में भारी बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बढ़ा दिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys, HCL Tech समेत कई शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, HCL Tech, M&M, Asian Paints और HUL के शेयरों में नजर आई। दूसरी तरफ Adani Ports, Power Grid, NTPC, Bajaj Finserv और ITC के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.52 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है।

निफ्टी ऑटो-IT समेत इन सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी ऑटो में रही और यह इंडेक्स 1.78 फीसदी तक टूट गया। निफ्टी IT और मीडिया में भी करीब 1.50 फीसदी की गिरावट नजर आई। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑयल एंड गैस, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर बाजार में आज क्यों आई गिरावट?

शेयर बाजार में आज कई वजहों से गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध जैसी स्थिति बन रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने IRGC के जिन ठिकानों पर हमला किया, उनमें एयर डिफेंस साइट्स, रडार सिस्टम, समुद्री संपत्तियां और सुविधाएं, माइन बिछाने की क्षमताएं और कम्युनिकेशन साइट्स शामिल हैं।

ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक शादी समारोह वाले घर पर भी अमेरिकी मिसाइल से हमला हुआ। इस घटना में एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इन खबरों ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। इसके जवाब में तेहरान ने जॉर्डन, कुवैत, इराक और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं।

दूसरी तरफ आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 96 डॉलर के पार चला गया। वैश्विक स्तर पर बॉन्ड यील्ड्स में भारी उछाल आया है। US की 10-साल की बॉन्ड यील्ड अब 4.8% पर है, जो 14 जनवरी 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। इसके अलावा जैक्सन होल मीटिंग में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श का रुख उम्मीद से ज्यादा हॉकिश था। इसकी वजह से अगले महीने US फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें बढ़ गईं। इन सभी वजहों से बाजार पर दबाव बढ़ा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख