return to news
  1. Vedanta के शेयरों में लगातार 11वें दिन तेजी, 21% चढ़ा स्टॉक, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

Vedanta के शेयरों में लगातार 11वें दिन तेजी, 21% चढ़ा स्टॉक, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 15:01 IST

सारांश

Vedanta के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 14 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 63 फीसदी भाग चुका है। इस साल अब तक इसमें 30 फीसदी की रैली आ चुकी है। इतना ही नहीं, पिछले 1 साल में इसने 96 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

शेयर सूची

Vedanta

Vedanta का मार्केट कैप बढ़कर 3.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Vedanta के शेयरों में आज 16 अप्रैल को लगातार 11वें कारोबारी दिन तेजी नजर आ रही है। इस दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 21 फीसदी की तेजी आ चुकी है। आज की बात करें तो स्टॉक में 2.44 की बढ़त है और यह स्टॉक BSE पर 784.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 787.70 रुपये और 52-वीक लो 391.30 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है शेयरों में तेजी की वजह

Vedanta ने FY26 में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया है, जिसमें एल्युमिना का उत्पादन सालाना 48% बढ़कर 29.16 लाख टन रहा। 30 अप्रैल 2026 को आने वाले Q4 नतीजों के लिए विश्लेषक EBITDA में 50–60% की सालाना वृद्धि का अनुमान लगा रहे हैं।

इसके अलावा कंपनी 1 अप्रैल 2026 से अपने कारोबार को 5 अलग-अलग कंपनियों में विभाजित करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। इससे शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में नए शेयर मिलेंगे। इसका मतलब है कि अगर आपके पास रिकॉर्ड डेट पर वेदांता लिमिटेड का 1 शेयर है, तो आपको 4 नई कंपनियों में से प्रत्येक का 1-1 नया शेयर मुफ्त मिलेग। इस तरह आपके पास पांचों कंपनियों के शेयर होंगे। इसके लिए अभी रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Vedanta ने कुछ समय पहले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹11 प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया था, जिससे निवेशकों के लिए इसका आकर्षण बना हुआ है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 28 मार्च 2026 तय की गई थी। कंपनी ने इस वित्त वर्ष में 3 बार डिविडेंड घोषित किया है। लगातार डिविडेंड से निवेशकों का भरोसा शेयर पर बढ़ा है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

Vedanta के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 14 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 63 फीसदी भाग चुका है। इस साल अब तक इसमें 30 फीसदी की रैली आ चुकी है। इतना ही नहीं, पिछले 1 साल में इसने 96 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख