return to news
  1. HDFC Bank Q4 Preview: कैसे रहेंगे देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नतीजे? रिजल्ट से पहले 4 जरूरी बातें

मार्केट न्यूज़

HDFC Bank Q4 Preview: कैसे रहेंगे देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नतीजे? रिजल्ट से पहले 4 जरूरी बातें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 13:40 IST

सारांश

HDFC Bank के शेयरों में पिछले कुछ समय में कमजोरी देखी गई है। पिछले 1 महीने में यह शेयर करीब 5 फीसदी गिरा है। पिछले 6 महीने में इसमें करीब 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले 1 साल में इसके निवेशकों को 15 फीसदी का नुकसान हुआ है।

शेयर सूची

HDFC Bank

HDFC Bank: उम्मीद की जा रही है कि बैंक का मुनाफा बढ़ेगा।

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के Q4 नतीजे 18 अप्रैल को आने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि बैंक का मुनाफा बढ़ेगा। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में इजाफे और एसेट क्वालिटी के स्थिर रहने की वजह से होगी। बैंक के शेयरों में आज 1.72 फीसदी की गिरावट है और यह BSE पर 795.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 12.25 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रह सकते हैं HDFC Bank के नतीजे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक HDFC Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम करीब 4.9% बढ़कर लगभग ₹33,665 करोड़ हो सकती है, जबकि मुनाफा करीब 8% बढ़कर ₹19,000 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, प्रोविजन भी करीब 7.9% बढ़ सकते हैं, जो यह दिखाता है कि बैंक संभावित खराब लोन के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा अलग रख रहा है। अच्छी बात यह है कि ग्रॉस NPA थोड़ा घटकर करीब 1.2% रह सकता है, यानी एसेट क्वालिटी ठीक बनी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक चिंता की बात यह है कि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) थोड़ा घटकर 3.39% तक आ सकता है, जो पहले 3.46% था। इसका मतलब है कि बैंक की लोन से कमाई की दर पर थोड़ा दबाव है। इसका मुख्य कारण है कि RBI की दरों में कटौती का असर धीरे-धीरे बैंक की कमाई पर पड़ रहा है।

इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

इस तिमाही में निवेशकों की नजर कुछ अहम बातों पर रहेगी। जैसे कि क्या बैंक के डिपॉजिट तेजी से बढ़ रहे हैं ताकि लोन ग्रोथ को सपोर्ट मिल सके, NIM कब तक स्थिर होगा, और क्या एसेट क्वालिटी आगे भी मजबूत बनी रहेगी।

कैसा रहे थे Q3 नतीजे

HDFC बैंक ने Q3 FY26 में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 12.17% बढ़कर ₹19,807 करोड़ हो गया। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) ₹32,620 करोड़ रही, जो 6.4% की बढ़त है। उच्च लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो (LDR) के बावजूद, एसेट क्वालिटी स्थिर रही है।

HDFC Bank के शेयरों का प्रदर्शन

HDFC Bank के शेयरों में पिछले कुछ समय में कमजोरी देखी गई है। पिछले 1 महीने में यह शेयर करीब 5 फीसदी गिरा है। पिछले 6 महीने में इसमें करीब 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले 1 साल में इसके निवेशकों को 15 फीसदी का नुकसान हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख