return to news
  1. ब्लॉक डील के बाद 7% से ज्यादा टूटा Vedanta का शेयर, 7.3 करोड़ शेयरों का हुआ सौदा

मार्केट न्यूज़

ब्लॉक डील के बाद 7% से ज्यादा टूटा Vedanta का शेयर, 7.3 करोड़ शेयरों का हुआ सौदा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 23, 2026, 11:26 IST

सारांश

यह सौदा ऐसे समय हुआ है जब Vedanta ने हाल ही में अपने कारोबार के बड़े डीमर्जर को पूरा किया है। कंपनी ने एल्युमिनियम, ऑयल एंड गैस, पावर और आयरन एंड स्टील कारोबार को अलग-अलग लिस्ट किया है। इसे भारत के सबसे बड़े कॉरपोरेट डीमर्जर में से एक माना जा रहा है।

शेयर सूची

Vedanta

Vedanta: ब्लॉक डील के जरिए लगभग 7.3 करोड़ शेयर 292 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए।

Vedanta के शेयर आज मंगलवार को 7 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। दरअसल कंपनी के प्रमोटर ग्रुप ने बड़ी मात्रा में शेयर बेच दिया है। इसमें ब्लॉक डील के जरिए लगभग 7.3 करोड़ शेयर 292 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जिसकी कुल कीमत करीब 2,149 करोड़ रुपये आंकी गई है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय BSE पर वेदांता का शेयर 283 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ब्लॉक डील से जुड़ी डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमोटर कंपनी ट्विन स्टार होल्डिंग्स अपने कुछ शेयर बेचने की तैयारी में थी। बताया गया था कि कंपनी 6.5 करोड़ तक शेयर 291 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम भाव (फ्लोर प्राइस) पर बेच सकती है। यह भाव पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव से लगभग 5% कम था।

हालांकि खरीदारों और विक्रेताओं की आधिकारिक जानकारी तुरंत सामने नहीं आई, लेकिन बाजार में माना जा रहा है कि यह सौदा प्रमोटर हिस्सेदारी कम करने के लिए किया गया है। मार्च 2026 के अंत तक ट्विन स्टार होल्डिंग्स के पास वेदांता में 40.02% हिस्सेदारी थी, जबकि पूरे प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी 56.38% थी।

हाल ही में हुआ है वेदांता का डीमर्जर

यह सौदा ऐसे समय हुआ है जब वेदांता ने हाल ही में अपने कारोबार के बड़े डीमर्जर को पूरा किया है। कंपनी ने एल्युमिनियम, ऑयल एंड गैस, पावर और आयरन एंड स्टील कारोबार को अलग-अलग लिस्ट किया है। इसे भारत के सबसे बड़े कॉरपोरेट डीमर्जर में से एक माना जा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि इस महीने की शुरुआत में वेदांता और उसकी चार नई सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप डीमर्जर से पहले की कंपनी के मूल्यांकन से अधिक हो गया था। इसका मतलब है कि निवेशक अलग-अलग कारोबारों को पहले की एकीकृत कंपनी की तुलना में ज्यादा मूल्यवान मान रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख