return to news
  1. Stock Market: बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स का असर

मार्केट न्यूज़

Stock Market: बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स का असर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 23, 2026, 10:55 IST

सारांश

Stock Market: रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर लगे कुछ तेल प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से 60 दिनों के लिए ढील दे दी है। इसका मतलब है कि अब सीमित अवधि तक ईरानी तेल का उत्पादन, बिक्री और अमेरिका को निर्यात किया जा सकेगा।

Stock Market

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने का असर क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 23 जून को उतार-चढ़ाव का माहौल है। आज शुरुआती कारोबार में बाजार में करीब 215 अंकों की गिरावट देखी गई, हालांकि जल्द ही यह हरे निशान पर आ गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय BSE Sensex में 70 अंकों की बढ़त थी और यह 77,164.77 के स्तर पर था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 16.80 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24121.55 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जियो पॉलिटिकल टेंशन में कमी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर लगे कुछ तेल प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से 60 दिनों के लिए ढील दे दी है। इसका मतलब है कि अब सीमित अवधि तक ईरानी तेल का उत्पादन, बिक्री और अमेरिका को निर्यात किया जा सकेगा। यह फैसला दोनों देशों के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ताओं में सकारात्मक प्रगति के बाद लिया गया है।

17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच एक 60 दिनों का समझौता (MoU) हुआ था। इसी समझौते के तहत अमेरिका ने यह छूट दी है। इस खबर के बीच आज बाजार ने शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी दिखाई है।

क्रूड ऑयल में गिरावट

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने का असर क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.30 फीसदी घटकर 77.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव कम होना भारत के लिए अच्छी खबर है।

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के लिए चुनिंदा सेक्टर्स में वैल्यू बाइंग भी एक बड़ी वजह रही। आज Dr Reddy's, Apollo Hospitals और Cipla जैसे फार्मा व हेल्थकेयर शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है, जो बाजार को ऊपर खींच रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख