मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड June 23, 2026, 09:17 IST
सारांश
Advit Jewels IPO: आज दो मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। उनमें से एक है अद्वित ज्वेल्स। कंपनी क्या करती है, प्राइस बैंड कितना, कंपनी आईपीओ से जुटाए फंड का क्या करेगी? अगर पैसा लगाने का है प्लान, तो पहले देख लें इन सवालों के जवाब।

अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला (Photo: Shutterstock)
जून के महीने में कुछ बड़े मेनबोर्ड आईपीओ आए हैं और इस लिस्ट में आज दो नाम और जुड़ने जा रहे हैं। आज अद्वित ज्वेलर्स और ववाटरवेज लीजर टूरिज्म दो मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए है। चलिए एक नजर डालते हैं कि अद्वित ज्वेलर्स आईपीओ से क्या उम्मीदें हैं? Advit Jewels IPO 165.16 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। यह पूरा इश्यू 165.16 करोड़ रुपये के 1.20 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। Advit Jewels IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून यानी कि आज खुला है और बोली लगाने की आखिरी तारीख 25 जून होगी। Advit Jewels IPO के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 29 जून को फाइनल होने की उम्मीद है। इसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। लिस्टिंग की संभावित डेट 1 जुलाई तय की गई है।
Advit Jewels IPO के लिए प्राइस बैंड 130 से 138 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 100 शेयर है। एक इंडिविजुअल इन्वेस्टर (रिटेल) के लिए जरूरी मिनिमम इन्वेस्टमेंट 13,800 रुपये (100 शेयर) है। sNII के लिए लॉट साइज इन्वेस्टमेंट 15 लॉट (1,500 शेयर) है, जिसकी कुल कीमत 2,07,000 रुपये है, और bNII के लिए यह 73 लॉट (7,300 शेयर) है, जिसकी कुल कीमत 10,07,400 रुपये है। Holani Consultants Pvt. Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर है और Bigshare Services Pvt. Ltd. इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
कंपनी ने कहा है कि आईपीओ से जुटाए फंड में से 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इंक्रिमेंटल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा, जबकि 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों से कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्जों के फुल या आंशिक रिपेमेंट के लिए किया जाएगा। सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी आईपीओ से जुटाए कुछ फंड का इस्तेमाल होगा।
Advit Jewels IPO का आखिरी GMP 64 रुपये है, जिसे आज सुबह 07:56 बजे अपडेट किया गया था। 138 के प्राइस बैंड के साथ, Advit Jewels IPO का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 202 रुपये (कैप प्राइस + आज का GMP) है। प्रति शेयर अनुमानित प्रॉफिट 46.38% है।
2019 में शुरू हुई 'अद्वित ज्वेल्स' (Advit Jewels) जयपुर की एक ज्वेलरी कंपनी है। यह कंपनी 'रामभजो (Rambhajo)' ब्रांड नाम के तहत हाथ से बनी बेहतरीन ज्वेलरी, खासकर कुंदन, पोलकी, डायमंड और जड़े हुए (स्टडेड) गहनों में माहिर है। यह पारंपरिक तरीकों और आधुनिक डिजाइनों को मिक्स करके ऐसे अनोखे गहने बनाती है, जो सदाबहार और आधुनिक, दोनों तरह के होते हैं। इसके प्रोडक्ट्स में नेकलेस, इयररिंग्स, अंगूठियां, चूड़ियां और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी शामिल हैं, जिन्हें 14K और 18K सोने में डायमंड और रंगीन पत्थरों के साथ बनाया जाता है। कंपनी मुख्य रूप से B2B मॉडल पर काम करती है और डीलरों, शोरूम और रिटेलर्स को सामान सप्लाई करती है, लेकिन खास ऑर्डर पर बनाई जाने वाली ज्वेलरी के लिए यह B2C ग्राहकों को भी सर्विस देती है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में, कंपनी को अपनी कुल कमाई का 81.63% हिस्सा B2B सेगमेंट से और 18.37% हिस्सा B2C सेगमेंट से मिला।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs