return to news
  1. Vedanta के शेयरों में अचानक क्यों बढ़ी बिकवाली? इस खबर से निवेशकों को लगा झटका

मार्केट न्यूज़

Vedanta के शेयरों में अचानक क्यों बढ़ी बिकवाली? इस खबर से निवेशकों को लगा झटका

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 02, 2026, 15:03 IST

सारांश

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Vedanta के खिलाफ कथित विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन की जांच शुरू की है और उसके कुछ परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले ग्रुप से जुड़े कुछ ठिकानों पर दिल्ली और राजस्थान समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई।

शेयर सूची

Vedanta

Vedanta की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।

अनिल अग्रवाल की कंपनी Vedanta के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2 फीसदी तक की तेजी थी। हालांकि बाद में यह स्टॉक अचानक लाल निशान पर चला गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह शेयर 1.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 332.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, आज के हाई से यह शेयर करीब 4.40 फीसदी लुढ़क गया है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 1.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Vedanta के शेयरों में क्यों आई गिरावट?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Vedanta के खिलाफ कथित विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन की जांच शुरू की है और उसके कुछ परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले ग्रुप से जुड़े कुछ ठिकानों पर दिल्ली और राजस्थान समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई। यह जांच फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत की जा रही है, जो भारत में विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा लेन-देन और अंतरराष्ट्रीय भुगतान से जुड़े नियमों को नियंत्रित करता है।

Vedanta ने क्या कहा?

Vedanta की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और मांगी गई सभी जानकारी उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह सभी लागू कानूनों और नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। चूंकि मामला अभी नियामकीय प्रक्रिया में है, इसलिए इस पर फिलहाल और टिप्पणी नहीं की जा सकती।

Vedanta का डीमर्जर

Vedanta के शेयर डीमर्जर की वजह से भी फोकस में हैं। डिमर्जर योजना के तहत Vedanta के अलग-अलग कारोबारों को स्वतंत्र कंपनियों में बांटा जा रहा है। Vedanta के शेयरधारकों को चार नई कंपनियों के शेयर 1:1 अनुपात में मिलने हैं। डीमर्जर के बाद ग्रुप पांच अलग-अलग कंपनियों में काम करेगा। इसमें Vedanta Ltd, Vedanta Aluminium, Vedanta Oil & Gas, Vedanta Power और Vedanta Iron and Steel शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख