return to news
  1. कोका कोला की नजर भारत में अपनी बॉटलिंग यूनिट के आईपीओ लाने पर, क्या हैं अभी तक की डीटेल्स?

मार्केट न्यूज़

कोका कोला की नजर भारत में अपनी बॉटलिंग यूनिट के आईपीओ लाने पर, क्या हैं अभी तक की डीटेल्स?

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 02, 2026, 13:18 IST

सारांश

एचसीसीएच, भारत में कोका-कोला के सबसे बड़े ‘बॉटलिंग’ बिजनेस हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) की मूल कंपनी है। यह संभावित लिस्टेड कंपनी की ‘एसेट-लाइट’ रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह ग्लोबल लेवल पर अपने ‘बॉटलिंग’ कारोबार में हिस्सेदारी घटा रही है।

कोका कोला

कोका कोला आईपीओ से जुड़ी है यह खबर (Photo: Shutterstock)

ग्लोबल पेय पदार्थ कंपनी कोका-कोला कंपनी भारत में अपनी बॉटलिंग यूनिट की मूल कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एचसीसीएच) को 2027 में शेयर मार्केट में लिस्ट करने की संभावना तलाश रही है। कंपनी ने कहा कि वह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्ट होने (आईपीओ लाने) की प्रारंभिक तैयारी कर रही है, जो मार्केट की स्थिति और नियामकीय मंजूरियों पर निर्भर करेगी। साथ ही, कंपनी एचसीसीएच में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने पर भी विचार कर रही है। यह कदम करीब एक साल बाद आया है जब कोका-कोला ने एचसीसीएच में अपनी 40% हिस्सेदारी जुबिलेंट भारतीय ग्रुप को बेची थी। हालांकि इस डील की फाइनेंशियल जानकारी पब्लिक नहीं की गई थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एचसीसीएच, भारत में कोका-कोला के सबसे बड़े ‘बॉटलिंग’ बिजनेस हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) की मूल कंपनी है। यह संभावित लिस्टेड कंपनी की ‘एसेट-लाइट’ रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह ग्लोबल लेवल पर अपने ‘बॉटलिंग’ कारोबार में हिस्सेदारी घटा रही है। भारत, कोका-कोला के लिए दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा बाजार है। कंपनी यहां दो यूनिटों कोका-कोला इंडिया और एचसीसीबी के जरिए काम करती है। एचसीसीबी की स्थापना 14 फरवरी 1997 को हुई थी और यह देशभर में 14 बॉटलिंग प्लांट ऑपरेट करती है। कंपनी भारत में कोका-कोला, थम्स अप, स्प्राइट, मिनट मेड, माजा, स्मार्टवॉटर, किनले, लिम्का और फैंटा समेत आठ कैटेगरियों में 37 प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है।

इस पूरे मामले पर कमेंट करते हुए, कोका-कोला कंपनी के भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया के प्रेसिडेंट और उभरते बड़े बाजारों के प्रमुख संकेत रे ने कहा, ‘यह घोषणा एचसीसीबी के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है। जुबिलेंट भारती ग्रुप में हमारे विश्वसनीय साझेदारों के नेतृत्व में, लिस्टिंग के बाद बॉटलर विकास को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में होगा। कोका-कोला कंपनी इस महत्वपूर्ण बॉटलर में निवेशित रहेगी और भारत में अपने ग्लोबल और स्थानीय ब्रांडों के पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।’

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख