return to news
  1. Nifty IT इंडेक्स 5 दिन में ही 8% चढ़ा, TCS, Infosys जैसे शेयरों में क्यों हो रही है भारी खरीदारी?

मार्केट न्यूज़

Nifty IT इंडेक्स 5 दिन में ही 8% चढ़ा, TCS, Infosys जैसे शेयरों में क्यों हो रही है भारी खरीदारी?

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 02, 2026, 12:10 IST

सारांश

आईटी कंपनियों को रुपये की कमजोरी का भी फायदा मिल रहा है। भारतीय आईटी कंपनियों की आय का बड़ा हिस्सा विदेशों, खासकर अमेरिका से आता है। ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने पर उनकी कमाई और मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ता है।

IT Stocks

IT Stocks: आज सबसे ज्यादा तेजी TCS और Infosys के शेयरों में है।

Nifty IT: आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। आज 02 जून को Nifty IT इंडेक्स 4.58 फीसदी उछलकर 30,265.70 के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में इंडेक्स में करीब 8 फीसदी की शानदार रैली आ चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान बाजार में गिरावट के बावजूद IT स्टॉक्स पर निवेशकों का भरोसा बरकरार है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स के सभी 10 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। यहां हम समझेंगे कि IT शेयरों में इस तेजी की वजह क्या है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज सबसे ज्यादा तेजी TCS और Infosys के शेयरों में है और ये दोनों 6 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। इसके अलावा Coforge में भी 5 फीसदी की बढ़त है। HCL Tech और Mphasis के शेयर 4 फीसदी बढ़ गए हैं। LTM में भी करीब 3.50 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा Persistent Systems, Tech Mahindra, Wipro और OFSS में 1-2 फीसदी तक की बढ़त है।

क्या है IT शेयरों में तेजी की वजह?

आईटी शेयरों में यह तेजी कई वजहों से आ रही है। सबसे पहली वजह अमेरिकी टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर कंपनियों के मजबूत नतीजे हैं। हाल के महीनों में निवेशकों को डर था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पारंपरिक आईटी सेवाओं की मांग कम कर सकता है, लेकिन अब कंपनियों के नतीजों और मैनेजमेंट की टिप्पणियों से संकेत मिल रहे हैं कि AI खतरा नहीं बल्कि नए कारोबार के अवसर पैदा कर रहा है।

दूसरी बड़ी वजह वैल्यू बाइंग है। पिछले एक साल में आईटी शेयरों का प्रदर्शन बाजार से कमजोर रहा था, जिससे इनके वैल्यूएशन आकर्षक हो गए। इसके अलावा, AI से जुड़े नए प्रोजेक्ट और बड़े कॉन्ट्रैक्ट भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा रहे हैं। हाल ही में TCS ने फ्रांस की AI कंपनी Mistral AI के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के जरिए कंपनी दुनिया भर के ग्राहकों के लिए कस्टम AI मॉडल विकसित करेगी।

वहीं Wipro ने हाल ही में ServiceNow के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां AI आधारित ऑटोमेशन और वर्कफ्लो समाधान विकसित करेंगी, जिससे कंपनियों की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आईटी कंपनियों को रुपये की कमजोरी का भी फायदा मिल रहा है। भारतीय आईटी कंपनियों की आय का बड़ा हिस्सा विदेशों, खासकर अमेरिका से आता है। ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने पर उनकी कमाई और मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ता है।

साथ ही, हाल के तिमाही नतीजों और प्रबंधन की टिप्पणियों से संकेत मिले हैं कि बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और कुछ एंटरप्राइज ग्राहकों की टेक्नोलॉजी पर खर्च करने की क्षमता धीरे-धीरे सुधर रही है। लंबे समय से चल रही सुस्ती के बाद अब मांग में स्थिरता के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख