return to news
  1. Stock Market: वैल्यू बाइंग और IT स्टॉक्स में खरीदारी से संभला बाजार, इन वजहों से आई रिकवरी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: वैल्यू बाइंग और IT स्टॉक्स में खरीदारी से संभला बाजार, इन वजहों से आई रिकवरी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 02, 2026, 11:13 IST

सारांश

Stock Market: शेयर बाजार में आज की रिकवरी के पीछे वैल्यू बाइंग एक बड़ी वजह रही। पिछले लगातार 5 कारोबारी दिनों से बाजार में गिरावट जारी है। इस दौरान Sensex करीब 2430 अंक या 3.18 फीसदी टूट चुका है। इस समय कई बेहतर शेयर कम भाव पर मिल रहे हैं।

Stock Market

Stock Market: पिछले कुछ दिनों से IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 02 जून को शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव दिखा। BSE Sensex आज करीब 450 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि बाद में रिकवरी भी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सेंसेक्स 60 अंकों की कमजोरी के साथ 74,216.69 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 25 अंक लुढ़ककर 23358.70 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज रिकवरी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के पीछे वैल्यू बाइंग एक बड़ी वजह रही। पिछले लगातार 5 कारोबारी दिनों से बाजार में गिरावट जारी है। इस दौरान Sensex करीब 2430 अंक या 3.18 फीसदी टूट चुका है। इस समय कई बेहतर शेयर कम भाव पर मिल रहे हैं। यही वजह कि आज शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू कर दी।

IT सेक्टर में उछाल

पिछले कुछ दिनों से IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में ही यह इंडेक्स करीब 7.60 फीसदी उछल चुका है। आज की बात करें तो Nifty IT इंडेक्स में 4 फीसदी से ज्यादा की रैली है। IT शेयरों में लगातार खरीदारी ने बाजार को कुछ हद तक सपोर्ट दिया है। आज निचले स्तरों पर इन शेयरों में खरीदारी से बाजार ने वापसी की।

क्रूड ऑयल में गिरावट

आज क्रूड ऑयल के भाव में मामूली गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.77 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 94.25 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल में गिरावट से मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

रुपये में सुधार

आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी सुधार है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 95.03 के स्तर पर आ गया। सोमवार को यह 95.19 पर बंद हुआ था। इसने भी निवेशकों का भरोसा मजबूत किया और बाजार में रिकवरी नजर आई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख