return to news
  1. Vedanta Q4 Results: मार्च तिमाही में 89% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 29% का जबरदस्त उछाल

मार्केट न्यूज़

Vedanta Q4 Results: मार्च तिमाही में 89% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 29% का जबरदस्त उछाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 29, 2026, 15:58 IST

सारांश

Vedanta Q4 Results: मार्च तिमाही में Vedanta का रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर ₹51,524 करोड़ रहा, जो अब तक सबसे ज्यादा है। EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) भी ₹18,447 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।

शेयर सूची

Vedanta

Vedanta के मुनाफे और रेवेन्यू में मार्च तिमाही में तगड़ा उछाल आया है।

Vedanta Q4 Results: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता ने आज 29 अप्रैल को FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 89 फीसदी बढ़कर ₹9,352 करोड़ हो गया। यह अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है। कंपनी के शेयरों में नतीजों के बाद करीब 5 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 775 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Vedanta का रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़ा

मार्च तिमाही में Vedanta का रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर ₹51,524 करोड़ रहा, जो अब तक सबसे ज्यादा है। EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) भी ₹18,447 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और यह लगभग 44 फीसदी तक पहुंच गया, जो एक साल पहले के मुकाबले 900 से अधिक बेसिस पॉइंट ज्यादा है।

Vedanta के कर्ज में सुधार

Vedanta की फाइनेंशियल स्थिति भी मजबूत हुई है। Net Debt/EBITDA रेशियो 0.95x पर आ गया है, जो पिछले 14 तिमाहियों में सबसे अच्छा है। इसका मतलब है कि कंपनी पर कर्ज का बोझ कम हुआ है और वह आसानी से अपने कर्ज को मैनेज कर सकती है। साथ ही कंपनी ने Q4 में ₹11 प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया।

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

पूरे साल (FY26) में भी कंपनी ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। कुल रेवेन्यू ₹1.74 लाख करोड़, EBITDA ₹55,976 करोड़ और मुनाफा ₹25,096 करोड़ रहा, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। कंपनी ने सालभर में ₹14,918 करोड़ का निवेश (capex) किया, जिससे उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने पर फोकस किया गया। कंपनी के पास कैश भी बढ़कर ₹28,485 करोड़ हो गया है।

कंपनी के टॉप अधिकारी Arun Misra के मुताबिक, FY26 में सभी बिजनेस सेगमेंट जैसे एल्युमिनियम, जिंक, ऑयल-गैस और स्टील ने मजबूत प्रदर्शन किया। एल्युमिनियम और जिंक बिजनेस में पिछले 5 साल की सबसे कम लागत पर प्रोडक्शन हुआ, जिससे मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख