return to news
  1. ITC और Godfrey Phillips के शेयरों में 7% तक की रैली, मई में सिगरेट की कीमतों में 17% बढ़ोतरी की खबर

मार्केट न्यूज़

ITC और Godfrey Phillips के शेयरों में 7% तक की रैली, मई में सिगरेट की कीमतों में 17% बढ़ोतरी की खबर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 29, 2026, 14:31 IST

सारांश

ITC जैसे शेयरों में उछाल के चलते आज निफ्टी FMCG इंडेक्स में भी तेजी है। यह इंडेक्स करीब 1.75 फीसदी बढ़कर 51,766.05 के स्तर पर पहुंच गया है। ITC के अलावा Nestle India, Hindustan Unilever और Tata Consumer Products के शेयर में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही।

शेयर सूची

FMCG

ITC जैसे शेयरों में उछाल के चलते आज निफ्टी FMCG इंडेक्स में भी तेजी है।

ITC और Godfrey Phillips India के शेयरों में आज 29 अप्रैल को तेजी नजर आ रही है। ITC के शेयरों में आज 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही और यह BSE पर 317.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी तरफ Godfrey Phillips का शेयर तो 7.40 फीसदी बढ़कर 2273 रुपये के भाव पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 35,057.68 करोड़ रुपये हो गया है। यहां हम जानेंगे कि इन सिगरेट स्टॉक्स में तेजी की वजह क्या है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Nifty FMCG भी उछला

ITC जैसे शेयरों में उछाल के चलते आज निफ्टी FMCG इंडेक्स में भी तेजी है। यह इंडेक्स करीब 1.75 फीसदी बढ़कर 51,766.05 के स्तर पर पहुंच गया है। ITC में सबसे ज्यादा तेजी है। इसके अलावा Nestle India, Hindustan Unilever और Tata Consumer Products के शेयर में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। इंडेक्स के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

क्या है सिगरेट स्टॉक्स में तेजी की वजह

दरअसल, NDTV Profit की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कंपनियां मई में सिगरेट की कीमतें करीब 17% तक बढ़ा सकती हैं। इस खबर के बाद अचानक इन शेयरों में खरीदारी बढ़ गई। माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ महंगे ब्रांड्स ही नहीं, बल्कि सस्ते सेगमेंट पर भी लागू हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ITC की Goldflake Premium सिगरेट की कीमत ₹115 से बढ़कर करीब ₹135 प्रति पैक हो सकती है। इसी कारण FMCG सेक्टर में भी तेजी दिखी और Nifty FMCG इंडेक्स करीब 2% ऊपर चला गया। यानी निवेशकों को उम्मीद है कि कीमतें बढ़ने से कंपनियों की कमाई भी बेहतर हो सकती है।

एक्साइज ड्यूटी नियम के चलते आई थी सिगरेट स्टॉक्स में गिरावट

सिगरेट कंपनियों के शेयर पहले ही दबाव में थे क्योंकि सरकार ने नया एक्साइज ड्यूटी नियम लागू किया था। इसके तहत पहले से मौजूद 40% GST के अलावा ₹2.05 से ₹8.50 प्रति स्टिक तक अतिरिक्त टैक्स लगाया गया है। इससे कंपनियों की लागत बढ़ गई थी, लेकिन अब कीमतें बढ़ाकर कंपनियां इस लागत को ग्राहकों पर डाल सकती हैं।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही कीमत बढ़ने से कुछ समय के लिए बिक्री कम हो सकती है, लेकिन सिगरेट कंपनियों की प्राइसिंग पावर मजबूत होती है। यानी ये कंपनियां आसानी से कीमत बढ़ाकर भी अपना मुनाफा बचा लेती हैं। इसलिए निवेशकों का भरोसा बना हुआ है और शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख