return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे SBI Mutual Fund समेत 3 नए IPO, इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे SBI Mutual Fund समेत 3 नए IPO, इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 08:41 IST

सारांश

SBI Funds Management का 11,692.91 करोड़ रुपये का IPO 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने 545 से 574 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: अगले सप्ताह Kusumgar, Laser Power & Infra जैसी कंपनियों की लिस्टिंग होगी।

Upcoming IPOs: 12 जुलाई से शुरू होने वाले सप्ताह में प्राथमिक बाजार में निवेशकों के लिए 3 नए IPO खुलेंगे। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट के SBI Funds Management और Alpine Texworld के IPO शामिल हैं, जबकि SME सेगमेंट में Millworks Technologies का IPO निवेश के लिए खुलेगा। इसके अलावा अगले सप्ताह Kusumgar, Laser Power & Infra, Devson Catalyst और Happy Steels के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग भी होने वाली है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBI Funds Management IPO

SBI Funds Management का 11,692.91 करोड़ रुपये का IPO 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने 545 से 574 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी इसमें नए शेयर जारी नहीं होंगे और पूरी राशि मौजूदा शेयरधारकों SBI और Amundi India Holding को मिलेगी। एक लॉट में 26 शेयर होंगे। इश्यू का 50% हिस्सा QIB, 35% रिटेल निवेशकों और 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है।

Alpine Texworld IPO

टेक्सटाइल कंपनी Alpine Texworld का 126.25 करोड़ रुपये का IPO भी 14 से 16 जुलाई तक खुला रहेगा। यह पूरी तरह 1.20 करोड़ नए शेयरों का इश्यू है। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल नया वीविंग यूनिट लगाने, कर्ज चुकाने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी। IPO का प्राइस बैंड 100 से 105 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और एक लॉट में 142 शेयर होंगे।

Millworks Technologies IPO

SME सेगमेंट की Millworks Technologies का IPO भी 14 से 16 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी 160.34 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 48.44 लाख नए शेयर जारी करेगी। IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग नए प्लांट और मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। इसका प्राइस बैंड 315 से 331 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 400 शेयर होंगे और व्यक्तिगत निवेशकों को कम से कम 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा।

क्या करती हैं ये कंपनियां?

SBI Funds Management देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) है, जो इक्विटी, डेट, हाइब्रिड फंड और ETF समेत कई तरह की म्यूचुअल फंड योजनाएं चलाती है। Alpine Texworld अहमदाबाद स्थित टेक्सटाइल कंपनी है, जो फैब्रिक की डाइंग और प्रोसेसिंग का काम करती है। वहीं Millworks Technologies एयरोस्पेस, रक्षा, रेलवे, मेट्रो, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों के लिए हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग समाधान उपलब्ध कराती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख