return to news
  1. Upcoming IPOs: 17 अगस्त से खुल रहे हैं 7 नए आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड पूरी डीटेल

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: 17 अगस्त से खुल रहे हैं 7 नए आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड पूरी डीटेल

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 16, 2026, 15:01 IST

सारांश

इस हफ्ते प्राइमरी शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वैलरी मार्ट समेत 7 नए आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। इसके अलावा शिपरॉकेट और मोलबियो डायग्नोस्टिक्स जैसी कई बड़ी कंपनियों के शेयरों की इस हफ्ते लिस्टिंग भी होने वाली है।

upcoming-ipos-this-week-horizon-industrial-parks

इस हफ्ते बाजार में खुलने वाले नए आईपीओ और लिस्ट होने वाले शेयरों पर बनी रहेगी निवेशकों की नजर। Image: Shutterstock

प्राइमरी शेयर बाजार में इस हफ्ते भी निवेशकों के लिए एक्शन जारी रहने वाला है। बाजार में इस हफ्ते कुल सात नए इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ दांव लगाने के लिए खुलने जा रहे हैं। इनमें ब्लैकस्टोन के समर्थन वाली कंपनी होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स, ललिता ज्वैलरी मार्ट, सनशाइन पिक्चर्स, शंकेश ज्वैलर्स, गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट और टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स जैसी मेनबोर्ड कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा धनवेल हाइब्रिड सीड्स और मॉपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन के एसएमएस आईपीओ भी इसी हफ्ते दस्तक देंगे। नए आईपीओ के साथ ही इस हफ्ते मोलबियो डायग्नोस्टिक्स, धूत ट्रांसमिशन, मिल्की मिस्ट डेयरी, बिहारी लाल इंजीनियरिंग और शिपरॉकेट समेत कई कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होने जा रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वैलरी का आईपीओ

ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड का 2,600 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 अगस्त से 19 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने इसके लिए 57 रुपये से 60 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है और एक लॉट में 250 शेयर शामिल हैं। यह आईपीओ पूरी तरह से 43.34 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इसमें से 2,250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा। दूसरी तरफ ललिता ज्वैलरी मार्ट का आईपीओ भी 17 अगस्त से 19 अगस्त तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 190 रुपये से 201 रुपये तय हुआ है। इसमें 1,200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 500 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 74 शेयरों के लॉट के लिए बोली लगानी होगी।

शंकेश ज्वैलर्स और सनशाइन पिक्चर्स की डीटेल

मुंबई की होलसेल ज्वैलरी कंपनी शंकेश ज्वैलर्स का आईपीओ 18 अगस्त से 20 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने इसके लिए 88 रुपये से 93 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह कुल 367.18 करोड़ रुपये का आईपीओ है, जिसमें 274.18 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 93 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। वहीं फिल्म और टीवी निर्माता विपुल शाह के प्रमोशन वाली कंपनी सनशाइन पिक्चर्स का आईपीओ भी 18 अगस्त से 20 अगस्त के बीच खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 342 रुपये से 360 रुपये रखा गया है। यह 282.14 करोड़ रुपये का इश्यू है, जिसमें से कंपनी 112.50 करोड़ रुपये अपने वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च करेगी।

गाजा कैपिटल और टेम्पसेंस का इश्यू

गाजा कैपिटल ब्रांड के तहत काम करने वाली गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का 550 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 अगस्त से 21 अगस्त तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 152 रुपये से 160 रुपये तय किया गया है। इसमें 450 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 100 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल है। अल्टरनेटिव एसेट्स का मैनेजमेंट करने वाली भारत की किसी प्राइवेट इक्विटी फर्म की यह पहली पब्लिक लिस्टिंग होगी। इसके अलावा थर्मल इंजीनियरिंग कंपनी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ 20 अगस्त को खुलेगा और 24 अगस्त को बंद होगा, हालांकि कंपनी ने अभी इसके प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख