return to news
  1. तो क्या सिर्फ नेट प्रॉफिट बढ़ने से उछल गया LG Electronics का शेयर, यहां समझें पूरी कहानी

मार्केट न्यूज़

तो क्या सिर्फ नेट प्रॉफिट बढ़ने से उछल गया LG Electronics का शेयर, यहां समझें पूरी कहानी

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड August 14, 2026, 12:24 IST

सारांश

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में शुक्रवार को करीब 9% तक का जोरदार उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर 1,714 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 652 करोड़ रुपये रहा है।

शेयर सूची

lg-electronics-india-q1-results-share-price

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के पहली तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला।

घरेलू होम एप्लायंसेज बनाने वाली दिग्गज कंपनी LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में शुक्रवार 14 अगस्त को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी द्वारा अपने पहली तिमाही के नतीजे जारी करने के ठीक एक दिन बाद इसके शेयरों में करीब 9% का उछाल आया और यह 1,714 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही निवेशकों ने इस शेयर में काफी खरीदारी दिखाई। सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यह शेयर 7.91% की बढ़त के साथ 1,703.1 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 1.16 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। नतीजों में कंपनी का नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू दोनों ही काफी मजबूत रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू का हाल

फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27% बढ़कर 652 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 513 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। वहीं अगर ऑपरेशन से रेवेन्यू की बात करें तो इसमें भी 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 7,233 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 6,263 करोड़ रुपये था। कंपनी की इस ग्रोथ में वॉल्यूम और वैल्यू दोनों का बड़ा योगदान रहा है।

मार्जिन और एबिटा में दर्ज हुई तगड़ी बढ़ोतरी

साउथ कोरियन कंपनी LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंक की इस भारतीय इकाई के एबिटा में 26% की सालाना बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का एबिटा 717 करोड़ रुपये से बढ़कर 904 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी सुधरकर 12.50% हो गया है, जो पिछले साल 11.44% पर था। कंपनी के मुताबिक होम एप्लायंसेज, एयर सॉल्यूशन्स और होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में बैलेंस्ड ग्रोथ देखने को मिली है। घरेलू डिमांड के साथ साथ कंपनी के एक्सपोर्ट में भी अच्छा सुधार आया है, क्योंकि ग्राहक अब ज्यादा फीचर वाले और एनर्जी एफिशिएंट प्रोडक्ट्स ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

ब्रोकरेज हाउस जेफरीज और CLSA की राय

ब्रोकरेज हाउस जेफरीज का कहना है कि LG इलेक्ट्रॉनिक्स का पहली तिमाही का नेट प्रॉफिट उनकी उम्मीदों से बेहतर रहा है। मार्जिन में सुधार का मुख्य कारण प्रीमियम मिक्स, हायर वॉल्यूम, रूम एयर कंडीशनर में की गई कीमतें और कॉस्ट कंट्रोल रहा है। इसके अलावा टियर 2 और टियर 3 शहरों में कंपनी की एसेंशियल सीरीज की पहुंच बढ़ी है। वहीं CLSA ने कहा कि होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में बेहतर मार्जिन के कारण कंपनी के नतीजे शानदार रहे हैं। CLSA ने कंपनी के लिए मिड टीन रेवेन्यू ग्रोथ और डबल डिजिट एबिटा मार्जिन का फ्यूचर गाइडेंस बरकरार रखा है।

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों का परफॉर्मेंस पिछले कुछ समय में काफी दमदार रहा है। इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक यह शेयर करीब 134% का रिटर्न दे चुका है। वहीं पिछले छह महीनों में इसमें 77% और एक महीने में 15% की तेजी आई है। शेयर का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1,749 रुपये है जो 14 अक्टूबर 2025 को बना था। वहीं 2 अप्रैल 2026 को इसका 52 हफ्ते का लो लेवल 1,304.10 रुपये दर्ज किया गया था। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले ओणम, दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे फेस्टिव सीजन में टीवी और अन्य प्रोडक्ट्स की मांग और बढ़ेगी, जिससे बिजनेस को बड़ा सपोर्ट मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख