return to news
  1. ट्रेंट ने पेश किए तिमाही नतीजे, रेवेन्यू 17.8% बढ़ा, नेट प्रॉफिट 22% बढ़कर ₹518 करोड़ पर पहुंचा

मार्केट न्यूज़

ट्रेंट ने पेश किए तिमाही नतीजे, रेवेन्यू 17.8% बढ़ा, नेट प्रॉफिट 22% बढ़कर ₹518 करोड़ पर पहुंचा

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड August 06, 2026, 15:18 IST

सारांश

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के कंसोलिडेटेड नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 22% बढ़कर 518.07 करोड़ रुपये हो गया है।

शेयर सूची

trent-q1-results-consolidated

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने पहली तिमाही में शानदार कंसोलिडेटेड नतीजे पेश किए हैं।

टाटा ग्रुप की दिग्गज रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के अपने कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 अगस्त 2026 को हुई अपनी बैठक में 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के नतीजों को मंजूरी दी। पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है, जिसमें नेट प्रॉफिट और ऑपरेशन से रेवेन्यू दोनों में शानदार बढ़त देखने को मिली है। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने मैनेजमेंट में बदलाव और स्टैट्यूटरी ऑडिटर्स के रोटेशन से जुड़े कई अहम फैसले भी लिए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू के साथ नेट प्रॉफिट भी उछला

कंसोलिडेटेड नतीजों के अनुसार 30 जून 2026 को समाप्त हुई पहली तिमाही में ट्रेंट लिमिटेड का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 21.98% यानी लगभग 22% बढ़कर 518.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी समान तिमाही में कंपनी को 424.70 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। वहीं अगर पिछली तिमाही यानी 31 मार्च 2026 से तुलना करें तो नेट प्रॉफिट 413.10 करोड़ रुपये से 25.41% बढ़ा है।

कंपनी के ऑपरेशन से रेवेन्यू में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में ट्रेंट का ऑपरेशन से रेवेन्यू 17.84% बढ़कर 5,754.71 करोड़ रुपये हो गया है, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 4,883.48 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल इनकम भी इस दौरान 4,924.07 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,784.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 691.84 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 564.69 करोड़ रुपये था।

EPS में दिखा सुधार

ट्रेंट लिमिटेड की बेसिक अर्निंग पर शेयर यानी EPS में भी सुधार देखने को मिला है। पहली तिमाही में कंपनी का बेसिक EPS 9.73 रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 8.06 रुपये था। कंपनी ने जानकारी दी है कि तिमाही के दौरान 2 शेयर रखने वाले शेयरधारकों को 1 बोनस शेयर जारी किया गया था। इस 1:2 के बोनस इश्यू के अनुसार सभी रिपोर्टिंग अवधियों के EPS आंकड़ों को एडजस्ट किया गया है।

वित्तीय नतीजों के साथ ही कंपनी ने सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव की घोषणा की है। ट्रेंट के इंटरनल ऑडिट हेड रतूल नियोगी 31 अगस्त 2026 को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह वर्षा अग्रवाल को 1 सितंबर 2026 से कंपनी का नया इंटरनल ऑडिट हेड नियुक्त किया गया है। वर्षा अग्रवाल पिछले 15 सालों से कंपनी से जुड़ी हुई हैं और उनके पास फाइनेंस व एकाउंट्स में 20 साल से अधिक का अनुभव है।

इसके अलावा कंपनी के वर्तमान स्टैट्यूटरी ऑडिटर्स डेलॉयट हास्किन्स एंड सेल्स एलएलपी साल 2027 में होने वाली 75वीं एजीएम में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद बोर्ड ने वर्ष 2027 से 2032 तक के लिए बीएसआर एंड कंपनी LLP को नया स्टैट्यूटरी ऑपरेटर नियुक्त करने की सिफारिश की है, जिसे शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख