return to news
  1. Tempsens Instruments IPO: टेम्परेचर सेंसर बनाने वाली कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 20 अगस्त से निवेश का मौका

मार्केट न्यूज़

Tempsens Instruments IPO: टेम्परेचर सेंसर बनाने वाली कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 20 अगस्त से निवेश का मौका

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 17, 2026, 13:26 IST

सारांश

Tempsens Instruments India के IPO में 95 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स द्वारा 555 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।

Tempsens Instruments IPO

Tempsens Instruments IPO: कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का है।

टेम्परेचर सेंसर बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी Tempsens Instruments India अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। इस आईपीओ के लिए ₹285-300 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। यह पब्लिक इश्यू 20 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 अगस्त को बंद होगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 19 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tempsens Instruments India आईपीओ का स्ट्रक्चर

Tempsens Instruments India के आईपीओ में 95 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स द्वारा 555 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का मार्केट कैप ₹2515 करोड़ होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त को किया जाएगा। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 28 अगस्त तय की गई है।

क्या है लॉट साइज

इस आईपीओ में निवेशक कम से कम 50 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगाया जा सकता है। इसके अनुसार, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम निवेश ₹15,000 होगा, जबकि अधिकतम निवेश ₹1.95 लाख होगा।

Tempsens Instruments India ने अपने कर्मचारियों के लिए ₹1.5 करोड़ के शेयर रिजर्व किए हैं। कर्मचारियों के हिस्से को छोड़कर नेट ऑफर साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रखा गया है, जबकि नेट इश्यू का 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए और बाकी 15 फीसदी नॉन-इन्स्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए तय किया गया है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

Tempsens Instruments नए इश्यू से मिलने वाली रकम में से ₹18.1 करोड़ का इस्तेमाल इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और खास तरह के केबल सॉल्यूशंस के लिए कैपिटल खर्च के तौर पर करेगी। इसके अलावा, ₹55 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए होगा। ICICI सिक्योरिटीज और JM फाइनेंशियल टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स IPO के लिए मर्चेंट बैंकर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Tempsens Instruments का बिजनेस

Tempsens Instruments एक थर्मल इंजीनियरिंग और खास तरह के केबल बनाने वाली कंपनी है। तापमान सेंसर सेगमेंट में इसकी मार्केट हिस्सेदारी 10.5% और नॉन-कॉन्टैक्ट तापमान सेंसर मार्केट में 21.3% है। कंपनी अपनी सब्सिडियरी और जॉइंट वेंचर के साथ मिलकर दुनिया भर में 15 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाती है, जिनमें से 10 उदयपुर में और 5 विदेश में हैं।

यह कंपनी तीन तरह का प्रोडक्ट बनाती है, जिसमें तापमान सेंसिंग सॉल्यूशन, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशन और खास तरह के केबल शामिल हैं। कंपनी ने मार्च 2026 को खत्म हुए साल में ₹67.3 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल के ₹60.6 करोड़ से 11.2% ज्यादा है। इसी दौरान रेवेन्यू 17.5% बढ़कर ₹378.5 करोड़ से ₹444.9 करोड़ हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख