return to news
  1. TCS Q1 Results: जून तिमाही में 5% बढ़ा नेट प्रॉफिट, 12 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

मार्केट न्यूज़

TCS Q1 Results: जून तिमाही में 5% बढ़ा नेट प्रॉफिट, 12 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 09, 2026, 16:09 IST

सारांश

TCS ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹1 वाले हर इक्विटी शेयर पर 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के शेयरों में आज 0.52 फीसदी की मामूली गिरावट रही और यह स्टॉक BSE पर 2047.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।

शेयर सूची

Tata Consultancy Services

Tata Consultancy Services (TCS) ने तिमाही नतीजों के साथ ही डिविडेंड भी घोषित किया है।

TCS Q1 Results: देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने आज 09 जुलाई को FY27 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर ₹13,420 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,819 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 0.52 फीसदी की मामूली गिरावट रही और यह स्टॉक BSE पर 2047.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 7.40 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में 14 फीसदी की बढ़ोतरी

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में TCS की परिचालन आय (Revenue from Operations) सालाना आधार पर करीब 13.9% बढ़कर ₹72,275 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹63,437 करोड़ थी। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी की आय में 2.23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

12 रुपये का डिविडेंड घोषित

आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने यह फैसला गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में लिया। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड का लाभ उन निवेशकों को मिलेगा, जिनका नाम 15 जुलाई 2026 तक कंपनी के रिकॉर्ड या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में शेयरधारक के रूप में दर्ज होगा। डिविडेंड की राशि 31 जुलाई 2026 को शेयरधारकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

CEO ने क्या कहा?

TCS के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के. कृतिवासन ने कहा कि वैश्विक तनाव और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी को 9.5 अरब डॉलर का मजबूत ऑर्डर बुक मिला, जिसमें SKF के साथ AI आधारित बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार नए ग्राहकों को जोड़ रही है और उसका AI कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल AI बिजनेस की वार्षिक आय (Annualised Revenue Run Rate) 2.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।

कृतिवासन के मुताबिक, दुनियाभर की कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आईटी मॉडर्नाइजेशन, साइबर सिक्योरिटी, सॉवरेन क्लाउड और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को सरल बनाने पर तेजी से निवेश कर रही हैं। ऐसे में TCS को भरोसा है कि मजबूत ऑर्डर, पुराने ग्राहकों से बढ़ता कारोबार और बेहतर साझेदारियों के दम पर कंपनी आगे भी लगातार ग्रोथ हासिल करेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख