return to news
  1. Stock Market Wrap: 3 बजे के बाद अचानक बढ़ी बिकवाली, Sensex 238 अंक बढ़ा, Nifty 23962 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: 3 बजे के बाद अचानक बढ़ी बिकवाली, Sensex 238 अंक बढ़ा, Nifty 23962 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 09, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Sun Pharma, Bharti Airtel, IndiGo, Bajaj Finserv और Eternal जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, NTPC, Maruti Suzuki, Axis Bank और Bajaj Finance जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में शानदार तेजी नजर आई।

Stock Market Wrap: 08 जुलाई की बड़ी गिरावट के बाद आज 09 जुलाई को शेयर बाजार ने हल्की वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 238.22 अंकों की तेजी रही और यह 76,741.82 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 80.75 अंक बढ़कर 23,962.80 के लेवल पर बंद हुआ है। हालांकि आज एक समय पर सेंसेक्स में 823 अंक उछलकर 77,326.65 के स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और 3 बजे के बाद बाजार ने अचानक अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। बता दें कि अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच बाजार पर दबाव नजर आ रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sun Pharma, Bharti Airtel समेत ये शेयर चमके

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Sun Pharma, Bharti Airtel, IndiGo, Bajaj Finserv और Eternal जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, NTPC, Maruti Suzuki, Axis Bank और Bajaj Finance जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में शानदार तेजी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.29 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.71 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

रियल्टी शेयरों में जमकर खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में रही और यह इंडेक्स 3.50 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी मीडिया में भी करीब 1.90 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सीमेंट इंडेक्स में करीब 1.50 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो और IT इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिली।

बाजार में अचानक क्यों बढ़ी बिकवाली

शेयर बाजार में आज पहले शानदार तेजी के बाद अचानक बिकवाली के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। निवेशकों ने आज की तेजी के बाद बाजार बंद होने से पहले प्रॉफिट बुक करना बेहतर समझा, जिससे बाजार पर अचानक दबाव बन गया। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों को सतर्क कर दिया। इस बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में भी तेजी है और यह 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। इन सभी वजहों से बाजार पर दबाव बना।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख