return to news
  1. Insurance Stocks: PB Fintech और Turtlemint के शेयर 5% तक चढ़े, IRDAI ने सुधारों पर सुझावों की समीक्षा के लिए बनाई कमेटी

मार्केट न्यूज़

Insurance Stocks: PB Fintech और Turtlemint के शेयर 5% तक चढ़े, IRDAI ने सुधारों पर सुझावों की समीक्षा के लिए बनाई कमेटी

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 25, 2026, 10:21 IST

सारांश

कमेटी का काम प्रस्तावित बदलावों की समीक्षा करना और ऐसे सुझाव देना है, जिससे पॉलिसी खरीदने वाले ग्राहकों, बीमा कंपनियों और एजेंटों के हितों के बीच संतुलन बना रहे। यह भी देखा जाएगा कि इन बदलावों से बीमा सेक्टर में रोजगार पर कितना असर पड़ेगा और बीमा एजेंटों की कमाई कितनी प्रभावित हो सकती है।

शेयर सूची

stock market

खबर के बाद शेयर बाजार खुलते ही PB Fintech और Max Financial Services के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

आज 25 नवंबर को PB Fintech और Turtlemint के शेयरों में शानदार तेजी नजर आ रही है। दरअसल, इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI (Insurance Regulatory and Development Authority of India) ने बीमा बेचने के तरीके और एजेंटों को मिलने वाले कमीशन में बदलाव के प्रस्तावों पर मिले सुझावों की समीक्षा के लिए 6 सदस्यों की एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IRDAI ने बीमा सेक्टर में सुधार को लेकर एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया था। इसमें 32 सवालों के जरिए लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे गए थे। इस प्रस्ताव पर करीब 2.18 लाख प्रतिक्रियाएं मिली हैं। अब कमेटी इन सुझावों को देखेगी और समझेगी कि प्रस्तावित बदलावों का पॉलिसीधारकों, बीमा कंपनियों और बीमा बेचने वाले लोगों पर क्या असर पड़ सकता है। इस खबर के बीच इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के शेयरों में हलचल दिख रही है।

कैसा है आज इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन स्टॉक्स का प्रदर्शन

खबर के बाद शेयर बाजार खुलते ही PB Fintech और Max Financial Services के शेयरों में तेजी देखने को मिली। PB Fintech का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 1136.10 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। Max Financial Services में भी करीब 4 फीसदी की तेजी नजर आई। इसके अलावा turtlemint का शेयर 5 फीसदी चढ़कर 67.86 रुपये के भाव पर पहुंच गया है।

कमेटी क्या करेगी और किन मुद्दों पर विचार करेगी?

इस 6 सदस्यीय कमेटी की अध्यक्षता आयुष्मान भारत के संस्थापक सीईओ इंदु भूषण करेंगे। इसमें NCAER के डायरेक्टर जनरल सुरेश गोयल, Oriental Insurance के पूर्व चेयरमैन और एमडी एवी गिरिजा कुमार, Howden Insurance Brokers India के पूर्व सीईओ प्रवीण वशिष्ठ, SBI Life के पूर्व एमडी और सीईओ एमके शर्मा और IRDAI के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अय्याज तांबोली शामिल हैं।

कमेटी का काम प्रस्तावित बदलावों की समीक्षा करना और ऐसे सुझाव देना है, जिससे पॉलिसी खरीदने वाले ग्राहकों, बीमा कंपनियों और एजेंटों के हितों के बीच संतुलन बना रहे। यह भी देखा जाएगा कि इन बदलावों से बीमा सेक्टर में रोजगार पर कितना असर पड़ेगा और बीमा एजेंटों की कमाई कितनी प्रभावित हो सकती है।

अगर छोटे बीमा वितरकों या कंपनियों को नए नियमों से परेशानी होती है, तो उससे निपटने के लिए कमेटी धीरे-धीरे नियम लागू करने यानी फेज-वाइज इंप्लीमेंटेशन जैसे विकल्प सुझा सकती है। इसके अलावा, कम प्रीमियम वाली बीमा पॉलिसियों पर कमीशन की सीमा तय करने के लिए किन मानकों का इस्तेमाल किया जाए, इस पर भी विचार होगा।

कमेटी यह भी देखेगी कि छोटे शहरों, ग्रामीण इलाकों और ऐसे क्षेत्रों में जहां बीमा की पहुंच कम है, वहां बीमा कारोबार को कैसे बढ़ाया जा सकता है। बड़े कॉरपोरेट ग्राहकों को बीमा सेवाएं देने के लिए फीस आधारित मॉडल की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना पर भी विचार किया जाएगा। कमेटी को अपनी रिपोर्ट 31 दिसंबर, 2026 तक सौंपनी है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley का मानना है कि नए नियमों से एजेंटों की कमाई और रोजगार पर असर पड़ सकता है, लेकिन छोटे वितरकों के लिए कुछ राहत और नियमों को धीरे-धीरे लागू करने जैसे विकल्प निकल सकते हैं।

Morgan Stanley का मानना है कि बीमा कंपनियां, एजेंटों और वितरकों के मुकाबले इन प्रस्तावित बदलावों का सामना बेहतर तरीके से कर सकती हैं। आने वाले समय में भी IRDAI की कमेटी की सिफारिशों और नए नियमों को लेकर होने वाले फैसलों के चलते बीमा कंपनियों, PB Fintech और Turtlemint के शेयर फोकस में रह सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories